आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी: महिला शक्ति को समर्पित रहेगा वर्ष 2026
punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 09:43 AM (IST)
Numerology Prediction for 2026 अंक ज्योतिष 2026: नए साल से हर इंसान की अनेक आशाएं और सपने जुड़े होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति की कामना होती है कि नया वर्ष अपने साथ ख़ुशियां लेकर आए। वर्ष 2026 को नई शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है। अंक ज्योतिष 2026 के अनुसार, नववर्ष 2026 का अंक 1 होगा। यह साल एक नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा को उपयोग करने का अवसर लेकर आएगा। जिसका इस्तेमाल हम जीवन को बेहतर बनाने के लिए करना चाहेंगे। यह वर्ष हमें अपने सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर प्रदान करेगा। आने वाला नया साल यानी कि वर्ष 2026 अपने लिए लक्ष्य, सीमाओं को निर्धारित करने और नई-नई चीज़ों को आज़माने के लिए श्रेष्ठ होगा। साथ ही इस समय आप नई चीज़ों का स्वागत करेंगे और अपने पुरानी आदतों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। साल 2026 में आपका लक्ष्य चीज़ों को नए तरीके से करना होगा जो आपको एक नया नज़रिया अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
इसके अलावा साल 2026 में समस्याओं का सामना करने, अपनी छिपी हुई क्षमताओं के बारे में जानने या फिर शौक को पूरा करने के लिए आपको प्रोत्साहित करेगा। कुल मिलाकर, वर्ष 2026 को किसी भी तरह के नए प्रयोग के लिए अनुकूल कहा जाएगा। इस अवधि में आप सपने देखने के साथ-साथ उनको पूरा करने के लिए योजना बनाने का काम कर सकते हैं।
हालांकि, 2026 में व्यापक परिदृश्य में अंक एक की ऊर्जा है, लेकिन इसमें 2 और 6 की ऊर्जा भी होगी, जो दर्शाता है कि स्त्री ऊर्जा नियंत्रण में होगी। आप कई महिलाओं को नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित होते हुए देखेंगे और व्यक्ति अपनी भावनाओं का उपयोग अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए कर पाएंगे। अंक ज्योतिष का उपयोग आपके वर्षांक की पहचान करने और 2026 में व्यक्तिगत स्तर पर आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली ऊर्जा के बारे में जानने के लिए किया जा सकता है।
अंक ज्योतिष 2026 के अनुसार, वर्ष 2026 में अंक 1 की ऊर्जा निहित होगी क्योंकि 2026 का जोड़ करने पर अंक 1 आता है और यह स्त्री ऊर्जा होगी। वर्ष 2026 में कई महिलाएं टीम लीडर के रूप में उभरेंगी और साथ ही जातक अपनी भावनाओं का उपयोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए करेंगे। यह वर्ष आपको अपनी शक्तियों और खूबियों को पहचानने का होगा।
आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
संपर्क सूत्र- 9005804317
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
