November 2026 Vrat Tyohar List: दिवाली, छठ से लेकर देवउठनी एकादशी तक, जानें नवंबर 2026 के सभी व्रत-त्योहारों की तिथियां

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 12:16 PM (IST)

November 2026 Vrat-Tyohar List: धार्मिक दृष्टि से वर्ष 2026 का नवंबर महीना बेहद पवित्र और खास रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत अहोई अष्टमी व्रत के साथ होगी और पूरे माह में दीपावली, महापर्व छठ पूजा, देवउठनी एकादशी तथा देव दीपावली जैसे कई बड़े त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे।

PunjabKesari November 2026 Vrat Tyohar List

देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, जिसके साथ ही सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। वर्ष 2026 में देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी।

PunjabKesari November 2026 Vrat Tyohar List

नवंबर 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी सूची

1 नवंबर 2026 अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, राधा कुंड स्नान
5 नवंबर 2026 रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर 2026 धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर 2026 काली चौदस, मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर 2026 नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा
10 नवंबर 2026 गोवर्धन पूजा
11 नवंबर 2026 भाई दूज (यम द्वितीया)
13 नवंबर 2026 छठ पूजा – नहाय-खाय
14 नवंबर 2026 छठ पूजा – खरना
15 नवंबर 2026 छठ पूजा – संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026 छठ पूजा – उषा अर्घ्य (उगते सूर्य को अर्घ्य) एवं पारण
17 नवंबर 2026 गोपाष्टमी
18 नवंबर 2026 आमलकी / अक्षय नवमी
20 नवंबर 2026 देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी
21 नवंबर 2026 तुलसी विवाह
23 नवंबर 2026 वैकुण्ठ चतुर्दशी
24 नवंबर 2026 देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती

 

PunjabKesari November 2026 Vrat Tyohar List

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News