Kundli Tv- सावन के सोमवार खरीदें ये चीज, होगा भाग्य उदय

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 08:12 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesariभगवान शिव का प्रिय सावन का महीना आज से आरंभ हो गया है। 30 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। एक महीने में जो भी काम किया जाता है, उसका शुभ- अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। किस दिन कौन सा सामान खरीदना शुभ होता है अौर कौन से दिन अशुभ माना जाता है। इन बातों का ध्यान रखकर खरीदारी की जाए तो शुभ फल मिलते हैं। मान्यता है की सावन के सोमवार ये चीज़ें खरीदने से  भाग्य उदय होता है।

PunjabKesari
भस्म : पहले सोमवार को या किसी भी सावन के सोमवार को शिव मूर्ति के साथ यदि भस्म रखते हैं तो शिव कृपा मिलेगी।

PunjabKesari
रुद्राक्ष : ऐसी मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी इसलिए यदि आप इसे सावन के सोमवार को घर में लाते हैं और घर के मुखिया के कमरे में रखते हैं तो भगवान शिव न केवल रुके हुए काम को पूरा करते हैं, बल्कि इससे आर्थिक लाभ भी होता है। इससे प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।

PunjabKesari
गंगा जल : भगवान शंकर ने गंगा मां को अपनी जटा में स्थान दिया था  इसलिए यदि आप सावन के सोमवार को गंगाजल लाकर घर की किचन में रखते हैं तो घर में सम्पन्नता बढ़ेगी और तरक्की व सफलता मिलेगी।

PunjabKesari
चांदी या तांबे का त्रिशूूल : घर के हॉल में चांदी या तांबे का त्रिशूूल स्थापित करके आप घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म कर सकते हैं। इस बार सावन में इसे जरूर लाएं।

PunjabKesari
चांदी या तांबे का नाग : नाग को भगवान शिव का अभिन्न अंग माना जाता है। घर के मेन गेट के नीचे चांदी या तांबे के नाग-नागिन के जोड़े को दबाने से रुके हुए काम पूरे होते हैं।


डमरू : घर में डमरू रखने से नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होता। खासतौर से यदि आप इसे बच्चों के कमरे में रखें तो ज्यादा अच्छा होगा। बच्चे किसी भी नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहेंगे और उन्हें हर काम में सफलता भी प्राप्त होती है।


जल से भरा तांबे का लोटा : घर के जिस हिस्से में परिवार सबसे ज्यादा रहता है, वहां एक तांबे के लोटे में जल भरकर रख दें। इससे घर के लोगों के बीच प्रेम और विश्वास बना रहेगा। ध्यान रखें कि समय-समय पर उस पानी को बदलते रहें। उस पानी को ऐसे ही नष्ट न करें, उसे किसी पेड़ या पौधे में डाल दें।


चांदी के नंदी : जिस प्रकार घर में चांदी की गाय रखने का महत्व है उसी प्रकार चांदी के नंदी घर में रखने का भी खास महत्व है। अपनी तिजोरी या अलमारी में जहां आप पैसे या गहने रखते हैं, वहां चांदी के नंदी रखें। इससे आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक सम्पन्नता बढ़ेगी।

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News