Kumbh Sankranti: आज सूर्य करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों के दुख-दर्द होंगे दूर

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 05:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kumbh Sankranti 2023: हिंदू धर्म में संक्रांति को बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ये जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस संक्रांति को उसी के नाम से पुकारा जाता है। आज सूर्य देव मकर राशि से निकल कर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए आज कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। इस संक्रांति पर कुंभ मेले का आयोजन होता है, जो विश्व भर में प्रसिद्ध है।  इस दिन स्नान-दान करने से पुण्य की झोली बड़ी हो जाती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Kumbh Sankranti 2023 Punya Kaal Muhurta कुंभ संक्रांति 2023 पुण्य काल मुहूर्त
कुंभ संक्रांति 2023 तिथि:
फरवरी 13, 2023
पुण्य काल: प्रातः 07 : 02 से प्रातः 09 : 57 तक
पुण्य काल कुल अवधि : 02 घण्टे 55 मिनट
महापुण्य काल:  प्रातः 08:05 से प्रातः 09:57 तक
महापुण्य काल अवधि: 01 घण्टा 51 मिनट

Sun transit will affect these zodiac signs सूर्य गोचर का 12 राशियों पर होगा कुछ ऐसा असर:
मेष-
सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। व्यापार कर रहे लोगों को खूब तरक्की  मिलेगी।

वृष- वृष राशि वालों को अपने खर्चो पर लगाम लगाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन- व्यापार में पहले से ज्यादा लाभ के आसार हैं। नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के लिए शुभ संकेत मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क- सूर्य के कुम्भ में गोचर की वजह से पहले से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। भूमि या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

सिंह- ऑफिस में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कन्या- कन्या राशि वालों के स्वभाव में थोड़ा बदलाव आ सकता है, सोच-समझ कर बोलें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। करियर पर ध्यान दें।

तुला- तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हर समय बस काम में बिजी रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक- सूर्य के गोचर से वृश्चिक राशि वालों को मेहनत के मिश्रित परिणाम मिलेंगे। घरवालों की सेहत का ध्यान रखें।

धनु- धनु राशि वालों की नौकरी में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। फालतू के वाद-विवाद से बचें।

मकर- मकर राशि वालों के लिए ये परिवर्तन बहुत ही शुभ होगा। जिस काम की शुरुआत करेंगे, वो काम सफल हो जाएगा। मकान या नए वाहन का सुख मिल सकता है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों की नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

मीन- मीन राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा सेहत का ध्यान रखें। किसी के साथ बहस करने से बचें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News