जन्माष्टमी पर राशि के हिसाब से करें इन चीजों का दान, कान्हा की कृपा से दूर होंगे जीवन के संकट

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 03:52 PM (IST)

Janmashtami Zodiac Donation : हिंदू धर्म में  जन्माष्टमी का पर्व बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। हर साल का भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस शुभ अवसर पर सच्चे मन से श्रीकृष्ण की पूजा करने, व्रत रखने और मंत्रों का जप करने के साथ-साथ दान-पुण्य करने का भी बहुत खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि जन्माष्टमी के दिन हर कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार चीजों का दान करता है, तो कुंडली के ग्रह दोष  शांत होते हैं और श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की खास कृपा से जीवन में आ रहे सारे संकट दूर होते हैं।

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन लाल वस्त्र, गुड़ या तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इन वस्तुओं का दान करने से करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी और साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृष राशि 
जन्माष्टमी के दिन वृष राशि के जातकों को मिश्री-माखन, दही या सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इस चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और  इससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी वाले दिन हरी सब्जियां, फल, मूंग की दाल या तुलसी के पौधे का दान करें। माना जाता है कि  हरी वस्तुओं का दान करने से व्यापार में उन्नति और बुद्धि का विकास होता है।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातक जन्माष्टमी वाले दिन दूध, चावल, चांदी की कोई वस्तु या सफेद फूल का दान करें। इससे मानसिक तनाव कम होगा और घर में शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि 
जन्माष्टमी के दिन सिंह राशि के जातक गेहूं, केसर, लाल फल या पीला वस्त्र का दान करें। सूर्य देव को प्रसन्न करने और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए गेहूं या धार्मिक पुस्तकों का दान करना अत्यंत फलदायी रहेगा।

कन्या राशि 
गाय को हरा चारा, धार्मिक किताबें या स्टेशनरी का सामान जन्माष्टमी के दिन दान करना कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत खास माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री या गाय को हरा चारा खिलाने से अटके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे।

तुला राशि 
तुला राशि के जातक यदि जन्माष्टमी पर मंदिर में इत्र या माखन का दान करते हैं, तो उनके दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का जन्माष्टमी पर लाल वस्तुओं और गुड़ का दान करने से पुरानी बीमारियों और आर्थिक संकटों से राहत मिलती है।

धनु राशि 
धनु राशि के लोग गुरु ग्रह की कृपा और भाग्य वृद्धि के लिए पीले रंग की खाद्य सामग्री का दान करें। इससे ज्ञान और समृद्धि बढ़ती है।

मकर राशि
शनिदेव के दुष्प्रभाव को कम करने और कान्हा जी का आशीर्वाद पाने के लिए म कर राशि के लोग गरीबों को भोजन या काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुंभ राशि के जातक का जरूरतमंदों को छाता या वस्त्र दान करने से व्यापारिक नुकसान से मुक्ति मिलेगी और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि 
मीन राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन केसरिया दूध, पीला कपड़ा, धार्मिक पुस्तकें या फल का दान करें। जन्माष्टमी की रात मंदिर में केसरिया दूध का भोग लगाकर दान करने से परिवार में प्रेम बढ़ता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News