Daily horoscope : आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 11:07 AM (IST)

मेष : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, लिकर, होटलिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखेगा।

मिथुन: खर्चों का जोर मगर अच्छा पहलू यह है कि अधिकांश खर्च जायज कामों पर ही होगा, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें।

कर्क : सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी।

सिंह : ‌राजकीय कामों में पक्ष सुदृढ़, अफसर मेहरबान कंसिडरेट रहेंगे, शत्रु चाह कर भी आपका कुछ बिगाड़ न सकेंगे।

कन्या : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

आज का राशिफल 3 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (3rd September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 3 सितंबर- ये मोह-मोह के धागे तेरी उंगलियों से जा उलझे

Aaj Ka Good Luck (3rd September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: सितारा सेहत के लिए कमजोर इसलिए नापतौल कर खान-पान करना सही रहेगा, सफर भी टाल देना चाहिए।

वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सद्भाव, सहयोग बना रहेगा।

धनु : किसी मजबूत शत्रु के कारण परेशानियां बढ़ने का डर, मन भी अशांत, परेशान तथा डिस्टर्ब सा रहेगा।

मकर: संतान साथ देगी तथा वह आपकी किसी समस्या को सुलझाने में मददगार हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति।

कुंभ: कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, बड़े लोग आपकी बात ध्यान के साथ सुनेंगे।

मीन : मित्र सहयोग देंगे तथा जरूरत के हर मौके पर वे आपकी मदद के लिए तैयार मिलेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News