नाक से जान सकते हैं व्यक्ति की नेचर और भविष्य

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 01:45 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिस तरह हाथ की लकीरों से हम किसी व्यक्ति की नेचर और उसके भविष्य के बारे में जान लेते हैं,  उसी तरह किसी व्यक्ति के नाक से भी उसकी नेचर और फ्यूचर के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है। नाक वैसे भी हमारे चेहरे की शान होती है। आज की इस पोस्ट में मैं आपको सामुद्रिक शास्त्र के हवाले से यह बताना चाहूंगा कि किसी व्यक्ति की नाक की बनावट देखकर आप उसके मिजाज का पता लगा सकते हैं। उसके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं । उस व्यक्ति के गुणों के बारे में जान सकते हैं और उसके फ्यूचर के बारे में भी काफी हद तक आप अंदाजा लगा सकते हैं। जिस तरह ज्योरतिष शास्त्रर हमें किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में ग्रह गोचर की स्थिति के मुताबिक उस व्यहक्ति के अतीत, वर्तमान और भविष्यम के बारे में बताता है, वैसे ही समुद्र शास्त्र  भी शरीर  के विभिन्ना अंगों की बनावट, तिल, निशान आदि के जरिए व्यबक्ति के बारे में काफी-कुछ बताता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि समुद्र शास्त्र  के मुताबिक कैसे अलग-अलग प्रकार की नाक व्यक्ति के कई राज खोलती हैं।

- ऐसे लोग जिनकी नाक एकदम सीधी होती है, वो लोग अपने मन की बात आसानी से किसी को नहीं बताते हैं। ये लोग धैर्य से खुद ही मुसीबतों का हल निकाल लेते हैं। ये लोग प्याार में कम ही सफल होते हैं।  ऐसे लोग काफी धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों को सादा जीवन जीना पसंद होता है। बेवजह की उलझनों में नहीं फंसते।

- जिनकी नाक के बीच में थोड़ा उठाव रहता है, उनमें धैर्य की कमी रहती है। इन लोगों में अच्छीे लीडरशिप क्वा लिटी और मैनेजमेंट में भी अच्छे  होते हैं। इन लोगों को गुस्साे भी कम आता है। 

- आपने बहुत से व्यक्ति को कहते सुना होगा की फलां व्यक्ति की तोते जैसी नाक है। जैसी मेरी नाक आप देख रहे हैं।  इस तरह की नाक अच्छी मानी गई है। ऐसे लोग का भविष्य काफी उज्ज्वल होता है। साथ ही ये लोग नौकरी में उच्च पद हासिल कर लेते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों की भावनाओं की काफी कदर करते हैं। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं। ये लोग अपने काम और सक्सेरस को लेकर बहुत गंभीर होते हैं।  लेकिन कई बार इनकी नाक पर गुस्सा भी रहता है।

- चपटी नाक वाले लोगों की पर्सनालिटी काफी अच्छीर होती हैं लेकिन थोड़ी-थोड़ देर में इनका मूड बदलता रहता है। ये सोच-समझकर निर्णय लेते हैं। रचनात्म क कामों में रुचि लेते हैं। 

- छोटी नाक वाले लोग अपनी जिंदगी में ही मस्त  रहते हैं और सोशल होना कम ही पसंद करते हैं। 

- सीधी और लंबी नाक वाले लोग बेहद आकर्षक और बहुत भाग्यभशाली होते हैं। जीवन में सारी खुशियां आसानी से पा लेते हैं। इन्हेंल घूमना-फिरना, जिंदगी को मौज में जीना पसंद होता है। समुद्रशास्त्र अनुसार लंबी नाक वाला व्यक्ति भोगी प्रवृत्ति का होता है। इन्हें दूसरों की भावनाओं की कदर कम ही होती है। ये लोग सबसे पहले अपनी सुख सुविधाओं के बारे में सोचते हैं।

- जिन लोगों की नाक झुकी हुई होती है तो इनके पास धन की कमी कभी नहीं होती है और अगर नाक के छिद्र भी छोटे होते हैं तो इसे भी अच्छा माना जाता है। इन लोगों को धन अर्जित करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

- ज्यादा बड़ी और ज्यादा छोटी नाक  को शुभ नहीं माना गया है। ऐसे व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति ज्यादातर खराब ही रहती है।

- अगर किसी व्यक्ति की नाक नीचे की तरफ झुकी हुई है और चपटी है तो ऐसे लोगों का स्वभाव कुछ अलग होता है। हालांकि ये मजाकिया स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना भी काफी अच्छा लगता है।

- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटी के साथ मोटी नाक वाले व्यक्ति व्यवहार से सहज पर रोमांटिक होते हैं। अक्सर इस तरह की नाक वाले व्यक्तियों को लव मैरिज करना पसंद होता है।मोटी नाक वाले लोग शब्दों के जाल बिछाने में काफी माहिर होते हैं। ये लोग समाज में काफी सम्मान प्राप्त करते हैं।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News