Kitchen sink vastu : सिंक के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 12:55 PM (IST)

Kitchen sink vastu : वास्तु शास्त्र में रसोईघर को केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और अन्न के भंडार का केंद्र माना गया है। यही कारण है कि किचन में रखी हर वस्तु और उसकी सही दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। खासकर किचन सिंक के आसपास की जगह को लेकर भी कई वास्तु नियम बताए गए हैं, जिन्हें अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार किचन सिंक के नीचे कुछ विशेष वस्तुएं रखने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है, आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, अनावश्यक खर्च होने लगते हैं और धन संचय में बाधाएं आने लगती हैं। साथ ही इसका प्रभाव घर की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं  आखिर किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

Kitchen sink vastu

कूड़ेदान
सबसे पहली वस्तु की बात करें तो ऐसा अक्सर कई घरों में देखने को मिलता है कि किचन सींक के नीचे लोग कूड़ेदान को रखते हैं। लेकिन अगर इसे वास्तु के अनुसार देखे तो ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता। सिंक के नीचे कूडे़दान रखना एक वास्तु दोष माना जाता है।  माना जाता है कि जल के स्थान के पास गंदगी रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है साथ ही बीमारियों का भी खतरा पैदा होता है। इसके अलावा ऐसा करने से घर में धन हानि की भी समस्याएं पैदा होती है।

झाड़ू और पोंछा
दूसरी वस्तु की बात करें तो सिंक के नीचे भूलकर भी झाड़ू और पोंछा आदि नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि सिंक के नीचे झाड़ू रखने से घर में क्लेश होता है साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ता है। मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।  ऐसे में कहा जाता है कि इसे जल वाले स्थान के पास रखने से नकारात्मकता आ सकती है।

Kitchen sink vastu

गंदे बर्तन छोड़कर
आगे तीसरी वस्तु की बात करें तो रात को कभी भी सिंक में गंदे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। इसे वास्तु दोष माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन स्थानों पर ऐसा किया जाता है वहां पर राहू का प्रभाव बढ़ता है। माना जाता है कि इससे घर में अशांति पैदा होती है। कहा जाता है कि अगर रात को किचन गंदा हो और सिंक में बर्तन पड़े रहते हो तो ऐसे में मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज़ हो सकती है। ऐसे में अपना एक नियम बांध लें कि रात को सोने से पहले सारी किचन को साफ करके सोए।

बिजली का सामान
अगली वस्तु यानी की चौथी वस्तु की बात करें तो सिंक के नीचे कभी भी बिजली का सामान नहीं रखना चाहिए। लोग जगह बचाने के लिए सिंक की नीचे की खाली जगह पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले बिजली उपकरण रख देते हैं। बता दें कि वास्तु के अनुसार बिजली को अग्नि के साथ जोड़ा जाताा है कि जबकि सिंक को जल तत्व से जोड़ा जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि इससे घर की शांति भंग हो जाती है।

Kitchen sink vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News