वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं खाटू श्यामजी की फोटो, बरसेगी हारे के सहारे की असीम कृपा
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 11:21 AM (IST)
Khatu Shyam Photo Direction : हिंदू धर्म में बाबा खाटू श्यामजी को कलयुग का देवता कहा जाता है। खाटू श्यामजी को हारे का सहारा, लखदाता जैसे नामों से भी पुकारा जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल बन चुका है। लोग दूर-दूर से बाबा के दर्शन करने और अपनी हर परेशानी की मुक्ति की कामना करने पहुंचते हैं। माना जाता है जो भी व्यक्ति सच्चे मन से बाबा श्याम की पूजा करता है, उसे सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। आज के समय में लोग बाबा श्याम की तस्वीर जरूर रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में किसी भी भगवान की तस्वीर को घर पर स्थापित करने से पहले कुछ नियमों और दिशा का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर आप लोग भी अपने घर में खाटू श्यामजी की फोटो लगाने चाहते हैं, तो खाटू श्यामजी की फोटो को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। तो आइए खाटू श्यामजी की फोटो लगाने के लिए सही दिशा कौन सी है।

इस दिशा में लगाएं खाटू श्यामजी की फोटो
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को देवी-देवताओं की दिशा माना जाता है। घर में खाटू श्यामजी की फोटो रखना चाहते हैं, तो इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में खाटू श्यामजी की फोटो लगाने से और पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा करने से जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
इन स्थानों पर ना लगाएं तस्वीर
वास्तु के अनुसार, कुछ जगह ऐसी होती है, जहां पर भूलकर भी देवी-देवताओं की फोटो या मूर्ति को नहीं रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खाटू श्यामजी की तस्वीर को कभी भी शयनकक्ष, रसोईघर या बाथरूम के पास नहीं लगाना चाहिए। ऐसी जगहों पर खाटू श्यामजी की तस्वीर या मूर्ति रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और नकारात्मकता आ सकती है।

खाटू श्यामजी की पूजा करने का सही नियम
सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
रोज सुबह खाटू श्यामजी की तस्वीर के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
उन्हें भोग में पंचमेवा, पेड़ा या खोए की बर्फी अर्पित करें।
पूजा के समय "ॐ श्री श्याम देवाय नमः" मंत्र का जाप करें या श्याम चालीसा का पाठ करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
