Khatu Shyam mandir news : खाटू मेले का सबसे बड़ा VIP भक्त ! डॉगेश भाई ने तय की 60 किलोमीटर की दूरी, आस्था देख नतमस्तक हुए श्रद्धालु

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 10:59 AM (IST)

Khatu Shyam mandir news : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम जी के फाल्गुनी मेले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने भक्ति की नई मिसाल पेश की है। यह कहानी किसी इंसान की नहीं, बल्कि एक बेजुबान डॉग की है, जिसे लोग प्यार से 'डॉगेश भाई' कह रहे हैं।

60 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा
यह कुत्ता जयपुर के जोबनेर इलाके से पदयात्रियों के एक जत्थे के साथ चलना शुरू हुआ था। बिना थके और बिना रुके, यह बेजुबान लगभग 60 किलोमीटर का रास्ता तय कर खाटू नगरी पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जब इस कुत्ते के पैरों में छाले देखे, तो उसकी मरहम-पट्टी भी की और उसे खाना खिलाया, लेकिन भक्ति का जुनून ऐसा था कि वह फिर से भक्तों के साथ चल पड़ा।

लोगों के दिलों में बनाई जगह
भले ही मंदिर के मुख्य गर्भगृह के सुरक्षा नियमों के कारण उसे अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया, लेकिन 'डॉगेश भाई' ने मंदिर के द्वार तक पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह भक्तों के साथ मस्ती करते और बाबा श्याम की धुन पर चलते हुए दिखाई दे रहा है।

बन गया सोशल मीडिया स्टार
खाटू धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस कुत्ते के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। लोग इसे 'श्याम भक्त' मान रहे हैं और इसकी भक्ति की तुलना इंसानी श्रद्धा से कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने यह साबित कर दिया कि आस्था के लिए केवल बोल पाना जरूरी नहीं, समर्पण ही काफी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News