Kharmas 2021: 14 मार्च से रुक जाएंगे सभी मांगलिक काम
punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 09:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Kharmas 2021: ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य 14 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर देव गुरु बृहस्पति की शनि की कुंभ राशि से देव गुरु बृहस्पति की मीन राशि में आ जाएंगे। मीन राशि जल तत्व प्रधान राशि है जबकि सूर्य एक अग्नि तत्व प्रधान राशि है। इसके बावजूद यह राशि सूर्य की मित्र राशि भी है। 14 मार्च 2021 को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे इसलिए इस दिन को मीन संक्रांति भी कहते हैं। इस दिन को पर्व रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन दान करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है और उसके जीवन में चल रहे संकटों से मुक्ति मिलती है। इस दिन से मलमास की भी शुरूआत होती है और शादी, विवाह व मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं।
Sun Transit 2021: ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है, जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले फलों की लंबी लिस्ट है। यह हमारे आत्मा और ऊर्जा के लिए बेहद जरूरी हैं। धर्म से लेकर विज्ञान तक में इनके कई महत्वों का वर्णन है।
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता है। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com