Kharmas: आज से शुरू होगा खरमास, कई राशियों की चमकेगी किस्मत

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2023 - 09:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kharmas 2023: 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने जा रहा है। शुभ कार्यों पर इस महीने रोक लग जाएगी और 15 जनवरी को खरमास समाप्त होगा। जिसके बाद फिर से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे लेकिन खरमास के इस महीने में भी ग्रह नक्षत्र कई राशियों पर मेहरबान रहेंगे और कई राशियों की किस्मत का पिटारा खुल जाएगा। सबसे पहले तो मैं अपने दर्शकों को यह बताना चाहूंगा कि खरमास क्या होता है और खरमास में शुभ कार्यों पर रोक क्यों लग जाती है ?

PunjabKesari Kharmas
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास आरंभ हो जाता है और यह सूर्य के मकर राशि में आने पर समाप्त होता है। इस साल सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यानी कि इस दिन धनु संक्रांति होगी। 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद खरमास समाप्त होगा।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, सूर्य जब  देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो वह अपने गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। यही वजह है कि इस वक्त कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। यह भी माना जाता है कि खरमास के दौरान देवगुरु बृहस्पति का बल भी कमजोर हो जाता है और शुभ कार्य के वक्त सूर्य और देवगुरु बृहस्पति दोनों का ही शुभ स्थिति में होना जरूरी है। इस वजह से खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

खरमास में शादी, विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे भी संस्कार नहीं होते हैं। खरमास मकर संक्रांति के बाद समाप्त होता है और इसके समाप्त होते ही सभी शुभ कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं। खरमास में जप, तप, दान आदि करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट समाप्त होते हैं और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

खरमास में गाय, गुरु, ब्राह्मण और संन्यासियों की सेवा करनी चाहिए। इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से आपको पुण्‍य की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता भी है कि खरमास में किसी पवित्र तीर्थ स्‍थान की यात्रा करने से आपको विशेष पुण्‍य की प्राप्ति होती है और आपको बैकुंठ लोक में स्‍थान प्राप्‍त होता है। अब खरमास का महीना ग्रह नक्षत्र के हिसाब से किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

PunjabKesari Kharmas

मेष राशि: इनमें पहली राशि मेष राशि है, जिसके लिए सूर्य का गोचर बहुत शानदार रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके घर मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं।पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है और समाज में रुतबा बढ़ेगा।

कर्क राशि: दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि के जातकों का समय धीरे-धीरे बेहतर होगा। धन की आमद भी बढ़ेगी और आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित भी कर पाएंगे। लव लाइफ बेहतर होती जाएगी और अगर आप नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और कोई रिश्ता आप फाइनल भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। नया वाहन और फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे।

कन्या राशि: तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। धनु राशि में सूर्य का गोचर कन्या राशि वालों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति लेकर आएगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी लेन-देन या कारोबार में लगे लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। आपकी पिछले वर्ष की कड़ी मेहनत के ठोस परिणाम नजर आएंगे। आपका समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। कामकाज की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में कई सफलताएं हासिल होंगी। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नए ऑफर लेटर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का भी योग है।

PunjabKesari Kharmas
तुला राशि: चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वाले अपने परिवार या छोटे भाई-बहनों के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर काफी फायदा लेकर आएगा। सूर्य की दृष्टि आपकी बचत में वृद्धि के शुभ संकेत भी दे रही है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। मकर राशि वाले जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे।

धनु राशि: पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। आप अपनी मेहनत से करियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे।

गुरमीत बेदी
 9418033344

PunjabKesari Kharmas


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News