Kedarnath Yatra 2026 : केदारनाथ धाम के रास्तों पर काम तेज, 15 मार्च के बाद बहाना नहीं चलेगा, दर्ज होगा मुकदमा
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 12:16 PM (IST)
Kedarnath Yatra 2026 : केदारनाथ धाम की यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी DM विशाल मिश्रा ने यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को सख्त चेतावनी जारी की है। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा से जुड़े छोटे और आवश्यक कार्य 15 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। बड़े निर्माण कार्यों के लिए 30 मार्च की अंतिम तिथि तय की गई है।
डीएम ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। डीएम ने अपनी टीम के साथ रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड और घोड़ा पड़ाव तक के पैदल मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने मार्ग पर रेलिंग, बैरिकेडिंग, और विश्राम स्थलों पर बेंच लगाने के निर्देश दिए हैं।यात्रा मार्ग पर मोबाइल टॉयलेट, पीने के पानी की उचित व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं को "ग्रीन और क्लीन" केदारनाथ का अनुभव मिल सके।
यात्रा की महत्वपूर्ण तिथियां
कपाट खुलने की तिथि: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
पंजीकरण (Registration): चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
