Char Dham Yatra Stopped: चारधाम यात्रा रोकी गई

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 10:59 AM (IST)

देहरादून (एजैंसी): उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, मौसम विभाग द्वारा जारी ‘ रैड और ऑरेंज’ अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौजूदा मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News