बद्रीनाथ से लौट रहा हैलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 08:56 AM (IST)

चमोली (एजैंसी): उत्तराखंड के चमोली जनपद में जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को बड़ा हैलीकॉप्टर हादसा होने की खबर सामने आई है। बद्रीनाथ धाम से 6 यात्रियों को लेकर देहरादून की ओर जा रहा ट्रांस कंपनी का हैलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर क्रैश हो गया। हादसे में हैलीकॉप्टर सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।  

वहीं एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हैलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। हैलीकॉप्टर में सवार कैप्टन हिमांशु व पांच यात्रियों प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराजा की मौत हो गई। हैलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री बेंगलुरु के रहने वाले थे। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन अभी उन्हें घटनास्थल से निकाला नहीं गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हैलीकॉप्टर अपराह्न करीब दो बजकर 20 मिनट पर मारवाड़ी पुल के पास जे.पी. पावर हाऊस के नजदीक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए चमोली जिला प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एस.डी.आर.एफ.), सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News