उत्तराखंड में मौसम का कहर ! केदारनाथ से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 08:21 AM (IST)

देहरादून (एजैंसी): उत्तराखंड में केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहने और निचले इलाकों में बारिश होने से पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। यह जानकारी देने के साथ मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधिकारियों को सतर्कता बरतने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतों पर चढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि गंगोत्री, औली समेत अनेक ऊंचाई वाली जगहों पर ताजा बर्फबारी हुई, जबकि बद्रीनाथ के चारों ओर ऊंची पहाड़ियों जैसे नीलकंठ पर्वत और नर-नारायण पर्वत पर जमकर हिमपात हुआ। केदारनाथ में बृहस्पतिवार से लगातार बर्फबारी जारी है जिससे पूरे क्षेत्र में बर्फ की एक मोटी सफेद चादर-सी बिछ गई है। खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News