फूलों की शानदार सुरंगों वाला ‘अनूठा बगीचा’

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 12:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कावाची विस्टेरिया गार्डन (कावाची फुजिएन) जापान में केंद्रीय किटाकियुशु के दक्षिण में जंगली पहाड़ियों में स्थित एक निजी बगीचा है, जो बड़ी संख्या में शानदार तरीके से प्रस्तुत विस्टेरिया फूलों के लिए प्रसिद्ध है। बगीचे को सार्वजनिक रूप से विस्टेरिया के मौसम के दौरान खोला जाता है, जो आमतौर पर अप्रैल के मध्य से मध्य मई  तक और शरद ऋतु में मेपल पत्तों के मौसम के दौरान होता है। बगीचे की सबसे प्रमुख विशेषताएं दो हैं, लगभग 100 मीटर लंबी सुरंगें जो विभिन्न किस्मों और रंगों के विस्टेरिया पेड़ों से बनी हैं, जिनमें सफेद से लेकर गहरे बैंगनी तक के हैं।

दूसरे, यहां विस्टेरिया के बड़े पेड़ों का एक संग्रह है, जो मिल कर गिरते हुए फूलों की एक विशाल छत बनाते हैं। पहाड़ी पर बने बगीचे के शीर्ष से विस्टेरिया फूलों के सागर और आसपास की घाटी का शानदार नजारा दिखाई देता है, जो अपने बांस के पेड़ों के लिए भी जानी जाती है। कावाची विस्टेरिया गार्डन हाल के वर्षों में बहुत लोकप्रिय हो गया है और अब विस्टेरिया मौसम में बड़ी सं या में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकॢषत करता है, जो अक्सर व्यस्त गोल्डन वीक में आते हैं। परिणामस्वरूप बगीचा बहुत भीड़-भाड़ वाला और पहुंचने में समय लेने वाला बन गया है।

वहां और आसपास सैर
विशेष रूप से, मौसम के चरम दौरान कावाची विस्टेरिया गार्डन के आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या पैदा करते हैं। परिमामस्वरूप, बगीचे में आने वाले आगंतुकों को पीक सीजन के दौरान इस तक पहुंचने के लिए कारों का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा जाता है। कावाची विस्टेरिया गार्डन तक पहुंच सीधी-सादी नहीं है। जे.आर. यहता स्टेशन (कोकुरा स्टेशन से एकतरफा रास्ता, 15 मिनट, 280 येन) से सार्वजनिक परिवहन द्वारा सबसे अच्छी तरह से यहां पहुंचा जा सकता है। किराए पर ली गई कार आसानी से पहुंचने में मदद करती है लेकिन ध्यान रखें कि पीक सीजन में वीकैंड्स तथा सार्वजनिक छुट्टियों के दौरान, जो आमतौर पर व्यस्त गोल्डन वीक के दौरान पड़ती हैं, बुरे ट्रैफिक जा स का सामना करना पड़ सकता है।

समय और शुल्क
विस्टेरिया सीजन (मध्य अप्रैल से मध्य मई तक) के दौरान गार्डन सुबह 8 बजे से सायं 6 के बीच और शरद ऋतु (मध्य नव बर से दिस बर के शुरू तक) के दौरान सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुला रहता है। मौसम की स्थिति के अनुसार, विस्टेरिया मौसम के दौरान प्रवेश शुल्क 500 येन, 1000 येन या 1500 येन है। अग्रिम खरीदे गए टिकटों पर हमेशा अतिरिक्त 500 येन का खर्च आता है। महत्वपूर्ण : 24 अप्रैल से 5 मई, 2021 तक सीजन के चरम के दौरान, कावाची विस्टेरिया गार्डन में प्रवेश करने के लिए एक विशिष्ट तिथि और समय स्लॉट के लिए टिकट पहले से खरीदना पड़ता है। अग्रिम आरक्षण के बिना आगंतुकों को बगीचे में जाने की अनुमति नहीं होगी! जब सीजन न हो तो बगीचे में उसी दिन के टिकट खरीदे जा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News