काशी में 12 राज्यों की 5100 साड़ियों की चुनरी से मां गंगा का शृंगार, 501 लीटर दूध से अभिषेक

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 08:21 AM (IST)

वाराणसी/प्रयागराज/अयोध्या (एजैंसी): गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या समेत कई शहरों के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही घाटों पर स्नान, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी रहा। वाराणसी (काशी) के अस्सी घाट पर इस अवसर पर विशेष आयोजन किया गया, जहां मां गंगा को 12 राज्यों से लाई गई 5100 साड़ियों से बनी लगभग 25,500 फुट लंबी चुनरी अर्पित कर शृंगार किया गया।

इसके साथ ही घाट पर 501 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अयोध्या और प्रयागराज के घाटों पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। लोगों ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों ने घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। गंगा दशहरा के इस पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News