करवा चौथ की पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये आरती

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 10:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज करवा चौथ की धूम देश के हर कोने में देखने को मिलेगी। कहते हैं कि ये पर्व सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करती हैं। इस दिन करवा माता की पूजा व कथा पढ़ी जाती है। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खुलेगा और पूजा की जाएगी। बता दें कि हर किसी को माता चौथ की कथा करने के बाद आरती जरूर पढ़नी चाहिए। आज हम आपको करवा चौथ की पूजा के बाद बोले जाने वाली आरती के बारे में बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari
करवा चौथ आरती 
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। 
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया.. ओम जय करवा मैया। 
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी। 
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी.. ओम जय करवा मैया। 
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती। 
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती.. ओम जय करवा मैया। 
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे। 
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे.. ओम जय करवा मैया। 
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे। 
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे.. ओम जय करवा मैया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News