मोहनजोदड़ो पुरातात्विक स्थल से ऐतिहासिक तांबे के सिक्के मिले

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कराची (प.स.): पाकिस्तान के सिंध प्रांत में संरक्षण कार्य के दौरान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल ‘मोहनजोदड़ो के एक स्तूप से तांबे के सिक्कों से भरा एक बर्तन मिला। 

संरक्षण निदेशक सैयद शाकिर शाह ने बताया कि मजदूर गुरुवार को एक ढही हुई दीवार की खुदाई कर रहे थे, तभी उनकी नजर प्राचीन तांबे के सिक्कों से भरे एक बर्तन पर पड़ी। बर्तन में सावधानीपूर्वक रखे गए सिक्कों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इन सिक्कों पर छपी भाषा और उन पर अंकित संख्याओं की व्याख्या करने के अलावा यह विश्लेषण करने के लिए अनुसंधान किया जाएगा कि ये सिक्के कितने पुराने हैं। सटीक समय अवधि और अन्य प्रासंगिक विवरणों की पुष्टि प्रयोगशाला विश्लेषण के बाद ही की जा सकती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News