नाबालिग लड़की को गरबा पंडाल से निकालकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 12:45 PM (IST)

पालघर (एजैंसी): महाराष्ट्र के पालघर जिले में गरबा पंडाल से नाबालिग लड़की को कथित तौर पर घसीट कर बाहर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 18 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार रात नालासोपारा पूर्व इलाके में नवरात्रि उत्सव के दौरान हुई।

घटना का कथित वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पेल्हार पुलिस थाने के निरीक्षक सचिन कांबले ने बताया कि शिकायतकर्त्ता लड़की और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन लड़की ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी संतोष भुवन में आयोजित गरबा कार्यक्रम में पहुंचा, जहां लड़की मौजूद थी। आरोप है कि वह लड़की को घसीटकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News