Dargah Pul Tara Wala Amritsar: दरगाह पर माथा टेकने गए 2 युवकों पर फायरिंग
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 10:55 AM (IST)
अमृतसर (संजीव): पुल तारा वाला स्थित दरगाह पर माथा टेकने गए 2 युवकों पर 6 बजे के करीब हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी जिस कारण एक गुट ने दूसरे गुट के दोनों युवकों पर गोलियां चला बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने 6 हमलावरों में से 2 की पहचान कर ली है और मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
