Kalashtami 2023: आज करें मदिरा की बोतल का दान और बन जाएं धनवान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kalashtami 2023: काल भैरव भगवान भोलेनाथ के ही स्वरूप हैं। माना जाता है कालाष्टमी के दिन ही काल भैरव महादेव के क्रोध से उत्पन्न हुए थे। तंत्र साधना के लिए भैरों बाबा की पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है। बड़ी-बड़ी सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए आज की सारी रात पूजा की जाती है लेकिन गृहस्थ जीवन वालों को सामान्य रूप से ही इनकी पूजा करनी चाहिए। शनि और राहु की बाधाओं से मुक्ति के लिए भी भगवान भैरव की पूजा की जाती है। महादेव के इस स्वरूप की सच्चे मन से पूजा कर ली जाए तो व्यक्ति के जीवन से तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं और हर भय से मुक्ति भी मिलती है।

PunjabKesari Kalashtami

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Do these measures on Kalashtami कालाष्टमी पर करें ये उपाय:

अगर चारों तरफ से परेशानियों ने घिरे हुए हैं तो इस स्थिति से निकलने के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मनचाही मुराद अगर पूरी नहीं हो पा रही है तो भगवान शिव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कालाष्टमी के दिन किसी भी जानवर के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए अन्यथा बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

PunjabKesari Kalashtami

आज के दिन काल भैरव को खिचड़ी, गुड़, तेल, चावल आदि का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान हर मुश्किल समय में आपका साथ देते हैं।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन नींबू, अकौन के फूल, काले तिल, धूप दान, सरसों का तेल, उड़द की दाल, पुए आदि चीजों का दान कर सकते हैं।

धनवान बनने की इच्छा रखते हैं तो रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी कोढ़ी, भिखारी को मदिरा की बोतल दान करें।

Kalashtami special mantra: शिवपुराण में कालभैरव की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जप करना बेहद प्रभावशली माना गया है।

अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्,भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि!!

PunjabKesari Kalashtami

अन्य मंत्र:
ओम भयहरणं च भैरव:।
ओम कालभैरवाय नम:।
ओम ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।
ओम भ्रं कालभैरवाय फट्।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News

Recommended News