Jagannath Rath Yatra: लुधियाना में निकली ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, पंजाब केसरी के अभिजय चोपड़ा और पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने किया शुभारंभ
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 10:25 AM (IST)
लुधियाना (सोनू): इस्कॉन लुधियाना-कुरुक्षेत्र एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी लुधियाना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन लुधियाना में हुआ, जिसमें पंजाब केसरी ग्रुप के अभिजय चोपड़ा, पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।
अभिजय चोपड़ा व केवल सिंह ढिल्लों ने रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ रथ के आगे सोने से जड़ित झाड़ू लगाकर किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ जी के आगे समस्त जगत के मंगल की कामना की।
इस अवसर पर इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास जी, इस्कॉन लुधियाना के अध्यक्ष नरोत्तम नंद दास, चेयरमैन राजेश ढांडा, प्रधान सतीश गुप्ता, महासचिव एडवोकेट संजीव सूद बांका, सचिव एडवोकेट अनिल सलूजा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
