Canada: ब्रैम्पटन के गीता पार्क में लगेगी कृष्ण-अर्जुन रथ की प्रतिकृति

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 11:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

श्रीकृष्ण का संदेश पूरी दुनिया के लिए है : खट्टर
कनाडा में चल रहे 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव तहत रविवार को तीसरे दिन मिसिसॉगा में लिविंग आर्ट सैंटर में गीता पर सैमीनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। अहम बात यह है कि आज का यह आयोजन जिस जगह पर हुआ असल में वह लिविंग आर्ट सैंटर हैमर्सन हॉल मिसिसॉगा शहर द्वारा कला और संस्कृति के लिए समर्पित प्रतिष्ठित सभागार है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस अवसर पर ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राऊन ने स्वामी ज्ञानानंद जी के साथ मिलकर ब्रैम्पटन में नए स्वीकृत गीता पार्क में कृष्ण-अर्जुन के रथ की प्रतिकृति स्थापित करने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित योग गुरु बाबा रामदेव और स्वामी गुरुशरणंद के वीडियो संदेश का भी प्रसारण किया गया।

गीता एक अलौकिक प्रकाश पुंज : मनोहर लाल
कनाडा में रविवार को हुए गीता महोत्सव कार्यक्रम दौराना मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिखाए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2016 से गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक, कला एवं संस्कृति का बेजोड़ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कनाडा की धरती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हरियाणा वासियों के लिए गर्व की बात है। कनाडा के लोगों की गीता प्रति आस्था और उत्साह का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। गीता एक ऐसा अलौकिक प्रकाश पुंज है जो काल, देश और सीमाओं से परे है। 

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि हरियाणा की धरती पर ही 5159 वर्ष पहले गीता के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण ने कर्मयोग का संदेश दिया। यह ज्ञान भगवान श्रीकृष्ण ने भले ही भारत भूमि पर दिया है लेकिन यह पूरे संसार के लिए है। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि वर्तमान समय में भगवत गीता की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। हर व्यक्ति को गीता को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गीता का संदेश हर काल के लिए प्रासंगिक है और यह हजारों साल से मानव को प्रेरणा देता रहा है। हमें गीता का संदेश दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। -संजय अरोड़ा

प्रदर्शनी में विचारों को किया प्रदर्शित
कार्यक्रम में गीता पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 48 कोस कुरुक्षेत्र, कुरुक्षेत्र की पहचान और दुनिया भर के विद्वानों द्वारा गीता पर रखे गए विचार प्रदर्शित किए गए। जीयो गीता और इस्कॉन द्वारा पुस्तक और स्मारिका स्टालों को संचालित किया गया। 

कार्यक्रम में ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राऊन, मिसिसॉगा की मेयर बोनी क्रॉम्बे, एम.पी.पी. मिसिसॉगा दीपक आनंद, एम.पी.पी. ब्रैम्पटन ग्राहम मैक ग्रेगोर, एम.पी.पी नीना तांगरी, ओंटारियो के महिला सामाजिक और आर्थिक अवसर के सहयोगी मंत्री, मंत्री चार्माइन विलम्स, स्कारबोरो के सांसद शॉन चेन, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल, टोरंटो में भारत की महावाणिज्य दूत अपूर्वा श्रीवास्तव, के.डी.बी के सचिव मदन मोहन छाबड़ा, के.बी.डी के सी.ई.ओ. चंद्रकांत कटारिया सहित कई गण्यमान्य शामिल हुए।

आयोजन के जरिए गीता के सार को पूरी दुनिया में फैलाने की कोशिश : गुप्ता
कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन के जरिए गीता के सार को पूरी दुनिया में फैलाने की कोशिश की जा रही है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने हर व्यक्ति को अपना कर्म करने के बारे बताया था। श्रीमद् भगवद गीता दुनिया के सभी नकारात्मक विचारों को सकारात्मक करने का एक पवित्र ग्रंथ है। इस ग्रंथ को अपनाने के बाद मनुष्य अपने अंदर आत्मविश्वास, श्रद्धा और भाईचारे की ओर बढ़ता है। 

इस दौरान जगतगुरु रामानुजाचार्य, गीता मनीषी ज्ञानानंद जी, रामधारी सिंह, आर्य समाज गुरु संपूर्णानंद, कनाडा के मंत्री और सांसदों ने गीता की भूमिका पर अपने विचार रखे। सभी ने वैश्विक शांति, सौहार्द भाईचारा एवं एकता को बढ़ाने पर बल दिया। लंदन में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में अपना अनुभव सांझा किया गया। शाम के समय सभी प्रतिनिधि ट्रॉयर पार्क गए जिसे हाल ही में ब्रैम्पटन की सिटी काऊंसिल ने नाम बदलकर गीता पार्क कर दिया गया है। 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News