Inspirational Story: मुसीबतों का डटकर सामना करने वाले कभी नहीं हारते

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 12:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Context: फ्रांस के राजा नेपोलियन बोनापार्ट अक्सर जोखिम भरे काम किया करते थे। एक बार उन्होंने आलप्स पर्वत को पार करने का ऐलान किया और अपनी सेना के साथ चल पड़े। सामने एक विशाल और गगनचुम्बी पहाड़ खड़ा था जिस पर चढ़ाई करना असंभव था। उसकी सेना में अचानक हलचल की स्थिति पैदा हो गई। फिर भी उसने अपनी सेना को चढ़ाई का आदेश दिया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

पास में ही एक बुजुर्ग महिला खड़ी थी। उसने जैसे ही यह सुना वह उसके पास आकर बोली कि क्यों मरना चाहते हो। यहां जितने भी लोग आए हैं वे मुंह की खाकर यहीं रह गए। अगर अपनी जिंदगी से प्यार है तो वापस चले जाओ।

महिला की यह बात सुनकर नेपोलियन नाराज होने की बजाय प्रेरित हो गए और झट से हीरों का हार उतार कर उसे पहना दिया और फिर बोले, ‘‘आपकी इन बातों से मेरा हौसला बढ़ गया है। अब मैं और अधिक सावधान होकर अपनी योजना को नया रूप दूंगा।’’ 

महिला नेपोलियन के इस विश्वास को देखकर हैरान थी। उसने कहा, ‘‘तुम जैसे साहसी लोगों के कारण ही इस दुनिया में साहस बचा हुआ है।’’

 इस तरह नेपोलियन बोनापार्ट ने सेना सहित उस पर्वत को लांघ दिया। प्रसंग का सार यह है कि जो मुसीबतों का डटकर सामना करने का इरादा रखते हैं, वे लोग कभी नहीं हारते।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News