विश्व कप के सपने संग बाबा महाकाल के दरबार पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 12:18 PM (IST)

India Women Cricket Team Mahakal Visit : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में खिलाड़ी प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

India Women Cricket Team Mahakal Visit

करीब दो घंटे तक चली भस्म आरती के दौरान महिला खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दीं। आरती के बाद टीम ने नंदी हॉल में विशेष पूजन-अभिषेक किया। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोचिंग स्टाफ ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही। माना जाता है कि नंदी के कान में कही गई इच्छा सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है। टीम के साथ कोच अमोल मुजुमदार, प्रवीण शर्मा सहित कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर देश और टीम की सफलता की कामना की। 

India Women Cricket Team Mahakal Visit

भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में खिलाड़ियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह नजर आया। विश्व कप जीताने का सपना लेकर बाबा महाकाल के दरबार पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह आध्यात्मिक यात्रा अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

India Women Cricket Team Mahakal Visit

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News