Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के तौर पर मनाएंगे पी.ओ.के. वासी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 10:10 AM (IST)

गुरदासपुर/रावलकोट (विनोद): पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पी.ओ.के.) में आवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले विरोध प्रदर्शनों के एक नए दौर की घोषणा की है, जिसमें 13 और 14 अगस्त को काला दिवस कहा गया है और दुनिया भर के कश्मीरियों से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की गई है।

संगठन ने 13 अगस्त को पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ फॉर्मल विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है, साथ ही कश्मीरी लोगों से विदेशों में पाकिस्तानी डिप्लोमैटिक मिशन के बाहर प्रदर्शन करने को कहा है। आवामी एक्शन कमेटी के नेता उमर नजीर कश्मीरी ने विदेश में रहने वाले कश्मीरियों से 13 अगस्त को रैलियां करने और पी.ओ.के. में पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा बल प्रयोग और जुल्म को सामने लाने की अपील की है। इस अपील का मकसद विरोध प्रदर्शनों को एक इंटरनैशनल कैंपेन में बदलना है, जिसमें पाकिस्तानी दूतावासों और डिप्लोमैटिक मिशन के बाहर प्रदर्शन की योजना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News