9th day of Shardiya Navratri 2026: मां सिद्धिदात्री की कृपा से सिद्ध होगा हर कठिन कार्य, जानें नवमी पूजा का सबसे सटीक विधान

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 12:58 PM (IST)

9th day of Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व जारी है। यह समय मां दुर्गा की आराधना, पूजा-पाठ और साधना के साथ-साथ मन को शांत रखने, धैर्य बनाए रखने और क्रोध का त्याग करने के लिए भी विशेष माना जाता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान खानपान से लेकर दिनचर्या और व्यवहार तक कई बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 

PunjabKesari 9th day of Shardiya Navratri 2026

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि
नवरात्रि के नौवें दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि के बाद साफ वस्त्र धारण करें। देवी दुर्गा की पूजा-आराधना आरंभ करें। मंदिर से बासी फूलों को हटाकर मंदिर साफ करें। माता रानी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित करें। नौवें दिन सिद्धिदात्री मां को कमल का फूल अर्पित करें। मां को लाल वस्त्र या चुनरी चढ़ाएं। मां सिद्धिदात्री के बीज मंत्रों का जाप करें। इस दिन देवी भगवती को नारियल, हलवा, पूड़ी, चना इत्यादि का भोग लगा सकते हैं। इसके बाद सभी देवी-देवताओं के साथ माता रानी की आरती उतारें। दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। नवमी तिथि को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हवन और कन्या पूजन के कार्य भी शुभ माने जाते हैं।

PunjabKesari 9th day of Shardiya Navratri 2026

मां सिद्धिदात्री का बीज मंत्र 
मां सिद्धिदात्री का बीज मंत्र 'ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नमः" है।

PunjabKesari 9th day of Shardiya Navratri 2026

मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग 
मां सिद्धिदात्री को सफेद और बैंगनी रंग अति प्रिय है। इस दिन पूजा के दौरान सफेद या बैंगनी वस्त्र धारण कर सकते हैं।

PunjabKesari 9th day of Shardiya Navratri 2026

मां सिद्धिदात्री प्रिय पुष्प व शुभ रंग
नवरात्रि की नवमी को बैंगनी या जामुनी रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ होता है। मां सिद्धिदात्री को सफेद कमल प्रिय है। इसके अलावा मां को नीला कमल, चंपा, गुड़हल, चमेली और अपराजिता का पुष्प अर्पित किया जा सकता है।

PunjabKesari 9th day of Shardiya Navratri 2026

नवरात्रि के नौवें दिन का महत्व
नवरात्रि के नौवें दिन को माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करने का विधान है। यह दिन इन्हीं को समर्पित होता है। इसे नवमी या महानवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन हवन करने और कन्या पूजन का विधान है। सभी भक्तों के जीवन में यह पर्व भक्ति की एक नई तरंग लेकर आता है। इस दौरान भक्त विभिन्न प्रकार से माता के प्रति अपने समर्पण को व्यक्त करते हैं।

कमल पुष्प पर विराजमान मां सिद्धिदात्री की चार भुजाएं हैं और उनका वाहन सिंह है। देवी जी के सिर पर ऊंचा मुकुट है और उनके चेहरे पर मंद सी मुस्कान है। देवी सिद्धिदात्री, सर्व सिद्धियां प्रदान करने वाली हैं। उपासक या भक्त पर इनकी कृपा से कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से संभव व सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही वह हर प्रकार के भय व रोगों को भी दूर करती हैं।

PunjabKesari 9th day of Shardiya Navratri 2026

यूपी रत्न विभूषित, ज्योतिषाचार्य
महंत पं. सुधांशु तिवारी
मुख्य प्रवक्ता व टीवी पैनलिस्ट
संपर्क सूत्र - 9005804317, 7054594317

PunjabKesari 9th day of Shardiya Navratri 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News