Inauguration of ram temple- राम लला के दर्शन को जाएं तो इन 8 तीर्थस्थलों को भी देखना न भूलें

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 09:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ayodhya Ram Mandir- भगवान राम अपने भव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं। अगर आप भी अयोध्या जा रहे हैं तो राम लला के भव्य मंदिर के साथ ही अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए कई अन्य पवित्र जगह भी हैं, जिनके दर्शन करने की लालसा सबके मन में रहती है। हम उनके बारे में आपको बता रहे हैं।

दशरथ महल
यह राम लला के मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। मान्यता है कि भगवान राम सहित चारों भाई जहां बाल लीला करते थे, यह भवन उसी स्थान पर बना है। इस मंदिर परिसर का आंगन बड़ा ही भव्य है। यहां मां कौशल्या की गोद में विराजमान राम लला की प्रतिमा के दर्शन आप कर सकते हैं।

हनुमान गढ़ी
हनुमान जी को समर्पित यह 10 वीं शताब्दी का मंदिर है। मान्यता है कि राम मंदिर जाने से पहले हनुमान मंदिर के दर्शन करने चाहिएं। यहां हनुमान अपनी मां अंजनी की गोद में विराजमान हैं।

राम की पैड़ी
राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे घाटों की एक शृंखला है। सरयू नदी का स्नान के बिना अयोध्या की यात्रा अधूरी मानी जाती है। माना जाता है कि सरयू में स्नान करने से सारे पाप कट जाते हैं तथा भगवान राम का आशीर्वाद मिलता है।

कनक भवन
राम लला मंदिर के पास ही स्थित यह मंदिर अपनी कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि माता कैकई ने राम और सीता को यह भवन उपहार स्वरूप भेंट किया था। पहले राजा विक्रमादित्य और फिर भानु कुंवारी ने इसका जीर्णोद्धार कराया था।

दंत धवन कुंड
यह कुंड हनुमानगढ़ी के पास है, इसे राम दतौन भी कहते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीराम यहां अपने दांत साफ करते थे और इसी कुंड के पानी का उपयोग करते थे।

गुप्तार घाट 
यह जन्मभूमि से 8 किमी दूर है। यह सरयू का वही स्थान है, जहां भगवान राम जल में अतंर्धान हो गए थे। यहां सूर्यास्त देखा जाता है।

माता देवकली
रामायण के विभिन्न प्रसंगों में इस मंदिर का विवरण है। मान्यता है कि माता सीता अपने साथ देवी गिरिजा की एक सुंदर मूर्ति लेकर अयोध्या आई थीं। महाराज दशरथ ने एक भव्य मंदिर बनवाकर उस प्रतिमा की स्थापना कराई थी।  देवकाली की भव्य प्रतिमा आज भी स्थित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News