How To Be Successful In Life: जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना लें ये सूत्र, पा सकते हैं मनचाहा मुकाम

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Context: दूसरों में जो आप अच्छा, बुरा या गंदा देखते हैं वह केवल आपके शीशे का ही एक अक्स होता है। दूसरों में कमजोरी या दृढ़ता जो आप देखते हैं, उससे अभिप्राय यह होता है कि आप उसके निशान खुद में देखते हैं।

यदि आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते सफल हों तब आपको अपने विचारों की जिम्मेदारी खुद पर लेनी होगी। अंदरूनी ताकत और भावनात्मक स्थिरता की यही कुंजी है।

PunjabKesari How To Be Successful In Life

यदि आप यह मूलमंत्र समझ लेते हैं तो आप दूसरों पर आरोप मढ़ने और शिकायत करने की आदत से मुक्त हो जाएंगे।

दूसरों पर उंगली उठाना बेहद आसान काम है। पहले अपने अंदर झांक कर देखें।

यहां पर सीखने का एक और सुंदर बिंदू है। जैसे कि आप अपने आपको ठीक करना शुरू कर देते हैं तो आप देखेंगे कि अन्य भी अपने आपको बदलने लगेंगे।
यदि आप उत्तेजक और क्रोधित हो जाएंगे तो अन्य भी वैसा ही करेंगे। हालांकि, यदि आप एक स्थिति में मानवता देखेंगे तो दूसरे लोग भी मानवता दर्शाएंगे।आपको संयम बरतना होगा।

PunjabKesari How To Be Successful In Life

अगर आप अपनी अंदरूनी ताकत को मजबूत कर लेते हैं तो आप इसे एक ऐसे आईने के तौर पर महसूस करने लगेंगे जो आपको सकारात्मक चीजें अपनाने के लिए प्रेरित करता है।माफ करने की भी एक कला होती है। दूसरों पर चिल्लाने से ज्यादा आप मौन रहें। हालांकि, यह बात कुछ समय लेगी मगर इसका असर दिखेगा।

PunjabKesari How To Be Successful In Life


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News