खुश रहना है तो Life में हमेशा वही करें, जो आपका दिल कहें

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 03:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वैज्ञानिकों के अनुसार प्रसन्नता को चेहरे के 17 अलग-अलग भावों से व्यक्त किया जा सकता है। उन्होंने पता लगाया है कि 16 हजार से अधिक भावों में से केवल 35 भाव ही ऐसे हैं जिन्हें दुनिया भर में अलग-अलग संस्कृतियों के सभी लोग समझ सकते हैं। इंसान अपनी क्रोध से लेकर खुशी या नाराजगी जैसी भावनाओं को चेहरे के हजारों तरह के भावों से जाहिर कर सकते हैं।  हालांकि, हर भावना को व्यक्त करने के लिए चेहरे के भावों की संख्या अलग-अलग हो सकती है। 

PunjabKesari How to be happy

उदाहरण के लिए घृणा की भावना को पूरी दुनिया में एक ही तरह के भाव से समझाया जा सकता है परंतु प्रसन्नता के भाव के लिए 17 तरह के चेहरे बनाए जा सकते हैं जो प्रसन्नता के अलग-अलग प्रकार को जाहिर कर सकते हैं जैसे हल्की खुशी, बहुत अधिक खुशी आदि। इससे पता चलता है कि प्रसन्नता कितने ही अलग-अलग स्तर की हो सकती है। 

PunjabKesari How to be happy

शोध के अनुसार प्रसन्नता के स्तर को मुस्कान की चौड़ाई से लेकर आंखों के करीब त्वचा पर पडऩे वाली शिकन तक से महसूस किया जा सकता है। शोध में यह भी पता चला है कि इंसान भय को व्यक्त करने के लिए 3, आश्चर्य के लिए 4 और दुख व क्रोध के लिए 5-5 तरह के भावों का प्रयोग करता है। 

PunjabKesari How to be happy

सही मायनों में यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ में हमेशा वही करें, जो आपका दिल कहें। सुनें सभी की बात लेकिन मानें अपनी अंतरआत्मा की बात। खुशी आपकोे जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करती है। आइए जानें, खुशी के बारे में क्या कहते हैं महान व्यक्ति-

PunjabKesari How to be happy

इस जीवन में केवल एक ही खुशी है,  प्रेम करना और प्रिय होना। -जॉर्ज सैंड

इस क्षण के लिए खुश हो जाओ। यही क्षण आपका जीवन है। -उमर खय्याम

मित्र मुसीबत के समय अपना प्यार दिखाते हैं, खुशियों में नहीं। -यूरिपिदेस

अपने आप पर यकीन रखो! अपनी क्षमताओं पर विश्वास करो! अपनी शक्तियों में विनम्र और उचित विश्वास के बिना आप सफल या खुश नहीं हो सकते। -नोर्मन विंसेंट पेले

खुशी एक चयन है। आप खुश होना चुन सकते हैं जीवन तनाव से भरा है, लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर है कि आप इससे प्रभावित होते हैं या नहीं। -वैलेरी बर्टिनेलि

खुश रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने जीवन का आनंद लें – यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। -ऑड्रे हेपब्र्न

जीवन एक रोलर कोस्टर की तरह है, इसे जिओ, खुश रहो, और जीवन का आनंद उठाओ। -एव्रिल लवीन

खुशी तब मिलेगी है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं, और जो करते हैं, इनमे समानता हो। –महात्मा गांधी
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News