हाथी या घोड़ा? जानिए वास्तु के अनुसार किसकी पेंटिंग मानी जाती है ज्यादा शुभ

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 12:58 PM (IST)

Horse vs Elephant painting vastu : हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे, धन का आगमन होता रहे और परिवार पर सकारात्मक ऊर्जा की कृपा बनी रहे। इसके लिए लोग वास्तु शास्त्र में बताए गए कई उपाय अपनाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है घर में शुभ चित्र या पेंटिंग लगाना। लोग घरो में कई तस्वीरें लगाते हैं लेकिन अक्सर मन में यह सवाल रहता है कि आखिर घर में घोड़े की पेंटिंग लगाना अधिक शुभ माना जाता है या हाथी की? अगर इनमें से किसी एक की पेंटिंग लगाई जाए, तो उसे किस दिशा में लगाने से सबसे अधिक शुभ फल प्राप्त हो सकता है? माना जाता है कि सही पेंटिंग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है और साथ ही धन आगमन के भी रास्ते बनते हैं। तो आइए जानते हैं घर में कौन सी पेंटिंग लगानी चाहिए।

सबसे पहले बात करते हैं घोड़ों की तो वास्तु के अनुसार घर में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु में सात दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की पेंटिंग को सफलता, गति, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति के कार्यों में बार-बार रुकावट आ रही हो, व्यापार या नौकरी में मनचाही प्रगति नहीं मिल रही हो या आर्थिक उन्नति की गति धीमी पड़ गई हो, तो घर या कार्यालय में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना शुभ माना जाता है। हालांकि ध्यान रखें कि सभी घोड़े प्रसन्न मुद्रा में आगे की ओर दौड़ते हुए दिखाई दें। पेंटिंग में कोई घोड़ा घायल, उदास या पीछे की ओर मुड़ता हुआ नहीं होना चाहिए।

बात करें हाथी की पेंटिंग की तो वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार हाथी को शक्ति, स्थिरता, बुद्धिमत्ता, वैभव और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। विशेष रूप से यदि हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी हुई हो, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी पेंटिंग घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में सहायक मानी जाती है। वहीं यदि हाथियों का एक परिवार साथ दिखाई दे, तो उसे पारिवारिक एकता, प्रेम और आपसी सामंजस्य का प्रतीक भी माना जाता है।

किसी पेंटिंग मानी जाती है शुभ ? 
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसका कोई एक निश्चित उत्तर नहीं है, क्योंकि दोनों पेंटिंग का महत्व अलग-अलग माना गया है। यदि आपका उद्देश्य करियर, व्यापार और आर्थिक उन्नति से जुड़ा है, तो सात घोड़ों की पेंटिंग को अधिक उपयुक्त माना जाता है। वहीं यदि आप घर में स्थिरता, सुख-शांति, पारिवारिक सौहार्द और सकारात्मक वातावरण चाहते हैं, तो हाथी की पेंटिंग को शुभ माना जाता है। यानी दोनों का महत्व आपकी आवश्यकता और उद्देश्य पर निर्भर करता है।

दिशा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार सात घोड़ों की पेंटिंग को घर या ऑफिस की पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। कुछ मान्यताओं में इसे उत्तर दिशा में भी लगाया जाता है, क्योंकि इन दिशाओं को उन्नति और नए अवसरों से जोड़कर देखा जाता है। वहीं हाथी की पेंटिंग को उत्तर, पूर्व या मुख्य प्रवेश द्वार के अंदर लगाने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ता है और घर का वातावरण संतुलित बना रहता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News