अगर घर के मेन गेट पर करेंगे ऐसी सजावट, तो जीवन में होगा धन की धन

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 06:50 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं हर व्यक्ति को अपने जीवन में हर कार्य करने से पहले कहीं न कहीं वास्तु की जानकारी लेनी चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कई बार कुछ लोग अपने जीवन में कुछ नए कार्य आरंभ करते हैं जिस दौरान वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है, वरना काम अच्छे प्रभाव देने की बजाए अशुभ प्रभाव देने लगते हैं। तो वहीं इसके अनुसार कुछ ऐसे भी वास्तु टिप्स होते हैं जिनके अनुसार घर-परिवार को रखना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही वास्तु टिप्स बताने वाले है जिन्हें जातक को घर में साज सजावट के तौर पर अपनाना चाहिए। जी हां, इस कड़ी में इससे पहले हम आपको बता चुके हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को न केवल त्यौहारों आदि में बल्कि आम दिनों में अपने घर को वास्तु के अनुसार सजाकर रखना चाहिए। आइए इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बताते हैं क्या है इससे जुड़े अन्य टिप्स- 
PunjabKesari, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, vastu home decor, vastu home decor items, home decor items as per vastu, vastu tips for home decor in hindi, home decor vastu frame
इतना तो सब जानते हैं कि सनातन धर्म में देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश को सर्वप्रथम का दर्जा प्राप्त है जिस अनुसार हर तरह के धार्मिक कार्य की शुरुआत इनकी ही पूजा से होती है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में भी इन्हें उतना ही महत्व प्राप्त है। 

इसलिए इसमें बताया गया है भगवान गणेशजी की मूर्ति या उनकी आकृति को द्वार के बाहर ऊपर चित्रित या अंकित करना बहुत अच्छा होता है। बता दें अगर घर के बाहर कर रहे हैं तो द्वार के भीतर और ऊपर भी यही करना जरूरी है। वास्तु के अनुसार इससे घर में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं होती और घर की सुरक्षा भी बनी रहती है।
PunjabKesari, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, vastu home decor, vastu home decor items, home decor items as per vastu, vastu tips for home decor in hindi, home decor vastu frame

इसके अलावा द्वार की देहली (डेली) बहुत ही मजबूत और सुंदर होना चाहिए। मंगलिक अवसरों पर भगवान का पूजन करने के बाद अंत में देहली की पूजा की जाती है। देहली के दोनों ओर सातिया बनाकर उसकी पूजा करें। सातिये के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दें। इस उपाय से धनलाभ होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News