Anmol Vachan in Hindi :  जीवन में सफलता और शांति चाहिए तो जरूर पढ़ें ये अनमोल विचार, होगा नई सोच का एहसास

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 02:14 PM (IST)

Anmol Vachan in Hindi : जिंदगी डिस्पिलिन, फोकस और ऑर्डर है। इसका एक उद्देश्य है। करियर सिर्फ तेज दौड़ है जैसे रेस कोर्स में घोड़ा दौड़ता है। जिंदगी के साथ जुआ मत खेलिए, यह दोबारा नहीं मिलेगी। आपके चाहे कितने फैंस हों लेकिन आखिर में आपने अकेले ही जूझना है। —अमिताभ बच्चन

आपका सपना आपके करियर से भव्य है- निडर होकर जीना शुरू कीजिए, अपनी पूरी हिम्मत से अवसर को थामिए और कर दिखाइए। यह कोई नहीं कहता कि जिंदगी आसान है। कठिनाइयों के आगे डिगना नहीं, वह सपना बनें जिसे आप दुनिया में देखते हैं।    —अमिताभ बच्चन

वही हवा सांस लेने के लायक है जहां खुले विचार बिखरे हों। रोशनी फैलाने के लिए या तो मोमबत्ती बन जाएं या शीशा जिसमें प्रतिबिंब नजर आए। जो बदलाव से नहीं डरता, वहीं जिंदा रह सकता है। हमारा जीवन या तो कांटों की सेज है या नर्म पंखों का बिछोना। यात्रा करने से कई नए अनुभव मिलते हैं और पता चलता है कि दुनिया में शरीफ, विनम्र लोग भी हैं।   —एडिथ व्हार्टन  

जो काम उपाय से हो सकता है, वह पराक्रम से नहीं हो सकता।      —नारायण पंडित

लोक के विरोध में खड़ा होने वाला व्यक्ति रावण है। जो लोक में जल या वायु बन कर सबको शीतल करे वही राम है।   —लक्ष्मी नारायण मिश्र

शुद्ध आशय हो तो रूखे वचन को भी सज्जन रूखा नहीं समझता।  —अश्वघोष

चरित्र को बनाए रखना आसान है, उसके भ्रष्ट हो जाने के बाद उसे सुधारना कठिन है।  —टॉस पेन

हम जिस चीज की तलाश कहीं और कर रहे होते हैं, हो सकता है कि वह हमारे पास ही हो। —हार्वे कॉक्स

संसार का ज्ञान संसार में ही प्राप्त किया जा सकता है, बंद कमरे में नहीं।   —लॉर्ड चेस्टरफील्ड

सहिष्णुता का अभाव ही सभी समस्याओं की जड़ है। समाज का माहौल तभी सौहार्दपूर्ण और विकासशील हो सकता है जब सहिष्णुता की भावना हर नागरिक के घर कर जाए।    —राजेंद्र प्रसाद  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News