Gajkesari Yog 2026 : गजकेसरी योग से खुलेंगे धन लाभ के रास्ते, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 04:41 PM (IST)
Gajkesari Yog 2026 : ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को शुभ योगों में से एक माना जाता है। जब गुरु और चंद्रमा साथ मिलकर युति बनाते हैं, तब गजकेसरी योग बनता है। चंद्रमा का गोचर आज यानी 18 मई की रात को 10 बजकर 4 मिनट पर मिथुन राशि में होगा। इस राशि में पहले से देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। गजकेसरी योग के बनने से कई राशियों की किस्मत खुलने वाली है। तो आइए जानते हैं कि गुरु और चंद्रमा की युति सो कौन सी राशियों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि
गजकेसरी योग मेष राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। किसी को उधाीर दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।
कर्क राशि
गजकेसरी योग कर्क राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कर रहे बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी कंपनी से कॉल हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाह सफलता मिलेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
