Daily horoscope : आज दूर होंगी इन राशियों की परेशानियां और बनेंगे धन लाभ के योग

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 10:06 AM (IST)

मेष राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सोशल मीडिया  के जरिए कोई सूचना मिल सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई की तरफ केंद्रित रहे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

Tarot Card Rashifal (15th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 15 मई- जचता ही नहीं आंखों में कोई दिल तुम को ही चाहे तो क्या कीजिए

Aaj Ka Good Luck (15th May 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

आज का राशिफल 15 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

वृष राशि वालों आज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। लोग आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। परिवार के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। जीवनसाथी आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी कर सकता है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। singles के जीवन में किसी नए की एंट्री हो सकती है।

कर्क राशि वाले आज हर काम जल्दबाजी में करने में लगे रहेंगे।जिससे कई कार्य बिगड़ सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आर्थिक लेन-देन के मामले में दिन अच्छा नहीं है। परिवार में माहौल अस्त-व्यस्त रहेगा। सिर दर्द की समस्या रहेगी।

सिंह राशि वालों करियर के मामले में आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा। व्यापारिक कार्यों में गति आएगी। युवाओं को कम मेहनत में ही भारी लाभ होने के योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। बच्चों का दिन अच्छा बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। महिलाओं को आज उनकी मनचाही चीज मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि वाले आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं। जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। छात्रों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि वाले आज नई योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं।पेंडिंग काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़  सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम-भाव बढ़ेगा। 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। ऑफिस में आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। बॉस आपकी योजनाओं से काफी प्रभावित होंगे। युवा वर्ग सोशल मीडिया पर व्यस्त रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय को लेकर कुछ नया प्लान कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी को कुछ समय अवश्य दें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। सेहत के मामले में दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि वालों इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में धन लाभ होगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के लिए मौज-मस्ती वाला दिन रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन कुछ व्यापारिक बदलावों को दर्शाने वाला रहेगा। आपको कई शुभ अवसर मिलने वाले हैं। माता-पिता के साथ अतीत से जुड़े मीठे अनुभवों का आनंद लेंगे।सेहत के मामले में सितारें कमजोर रहेंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News