सूर्य ग्रहण के दौरान इस सरोवर में डुबकी लगाने से मिलता है अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

चंडीगढ़ (पांडेय): आदिकाल से ही कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के अवसर पर स्नान करने की परंपरा रही है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता यह भी है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने से उतना ही पुण्य फल प्राप्त होता है जितना की अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य फल मिलता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Kurukshetra Surya Grahan: शास्त्रों के अनुसार भी सूर्य ग्रहण के समय ब्रह्मसरोवर में स्नान करने का एक विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य ग्रहण के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करने के लिए देश के दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल से आए रिटायर्ड शास्त्री हरिराम शर्मा ने बताया कि वे अपने साथी ज्ञान सिंह रचायिक के साथ यहां आए हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र के महत्व के बारे में ग्रंथों में पढ़ा है और वे यहां पर पहली बार सूर्यग्रहण के अवसर पर स्नान करने पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि यहां उन्होंने श्रीमद्भगवद गीता के 18वें अध्याय का पाठ किया है और यहां की व्यवस्था को देखकर वे काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि यहां उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई है। 

Kurukshetra Surya Grahan 2022: राजस्थान के जिला नागौर के गांव कालड़ी से आए पूर्व सरपंच धर्मा राम ने बताया कि वे 27 लोगों के जत्थे के साथ यहां आए हैं, जिसमें महिलाएं व पुरुष शामिल हैं। बिहार के जिला नालंदा के गांव सरमेरा से आए सुनील, गौतम कुमार तथा विजय ने बताया कि वे पहले छठ पूजा के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में पूजा करने के लिए आए थे और वे अब सूर्य ग्रहण के अवसर पर यहां के पवित्र सरोवरों में स्नान करने के लिए आए हैं। 

उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां के ब्रह्मसरोवर में स्नान करने से मिलने वाले पुण्य के बारे में सुना है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए वे यहां पर आए हैं। डड्डूमाजरा, चंडीगढ़ की मंदिर कमेटी से जुड़े श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष भी यहां पर स्नान करने पहुंचे।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News