Surya Gochar 2025: सूर्य की चाल से चमकेगा करियर, इन राशि वालों के लिए खुशखबरी

punjabkesari.in Sunday, Jun 29, 2025 - 06:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Gochar 2025: सूर्य ग्रह आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्र से संबंधित होता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे सूर्य गोचर कहा जाता है। यह गोचर हर महीने होता है लेकिन जब यह महत्वपूर्ण राशियों में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहरा पड़ता है खासकर करियर, समाज में प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति पर। जुलाई 2025 में सूर्य एक मजबूत स्थिति में राशि परिवर्तन कर रहा है। यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर में जबरदस्त उन्नति, पहचान और आर्थिक सफलता लेकर आ सकता है, तो कुछ के लिए यह आत्मविश्लेषण और सतर्कता का संकेत भी हो सकता है। सूर्य 16 जुलाई 2025 को शाम 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेंगे। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें फायदा देखने को मिलेगा। 

PunjabKesari Surya Gochar 2025

मेष राशि:
सूर्य का गोचर मेष राशि वालों को इस समय करियर और निजी जीवन में संतुलन बनाना जरूरी होगा। हालांकि सूर्य का यह गोचर उन्हें सरकारी कामों में सफलता, प्रॉपर्टी से लाभ और करियर में स्थायित्व प्रदान कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावनाएं बन सकती हैं। यदि कोई कार्य रुका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है। 

सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर आत्मचिंतन और योजनाबद्ध कार्य के लिए श्रेष्ठ है। विदेश यात्रा, मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। यदि सिंह राशि के जातक सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय शुभ संकेत दे सकता है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या का हल मिलता हुआ नजर आएगा। 

PunjabKesari Surya Gochar 2025

धनु राशि:
सूर्य का गोचर धनु राशि के लिए यह समय आत्मिक और मानसिक विकास के लिए उपयुक्त है। करियर में जो लोग रिसर्च, ज्योतिष, गुप्तचरों या टेक्निकल फील्ड में हैं उन्हें नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। इस राशि के छात्र पढ़ाई के क्षेत्र में बढ़िया नाम कमाएंगे। नौकरी में मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। 

मीन राशि:
यह गोचर मीन राशि वालों के जिन छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, उन्हें इस समय फोकस मिलेगा। वहीं जो लोग मीडिया, अभिनय, शिक्षा या लेखन से जुड़े हैं, उन्हें अवसरों की भरमार मिल सकती है। करियर में कोई बड़ी सफलता या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की सम्भावना है। 
 PunjabKesari Surya Gochar 2025
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News