Holi 2022: फूलों ने बिखेरे होली के रंग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 11:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली:
कहीं लाल और सफेद, तो कहीं पीले और नारंगी सहित बैंगनी व गुलाबी रंगों के फूलों का जादू आजकल लुटियन जोन में देखने को मिल रहा है। फागुन के महीने में ऐसा लग रहा है जैसे प्रकृति ने भी चहुंओर अपने रंगों से होली खेलना शुरू कर दिया हो। वातावरण में फैली रंगीन फूलों की खुशबू किसी को भी मदमस्त कर देने के लिए काफी है। ऐसा लगता है कि जैसे फूल अपने रंगों से नई दिल्ली में होली की खुशी को दोगुना करने में लगे हुए हैं।
PunjabKesari, Holi 2022, Holi, Holi In India, Holi, Date, Holi Date in India, Holi Kab Hai, Holi Celebration in India, Vrindavan Holi, Dharm, Punjab Kesari
मालूम हो कि इस समय फूलों का यौवन अपने खुमार पर है। खासकर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए प्यूटिनिया और पैंसी सहित अन्य कई मौसमी फूल नई दिल्ली इलाके के गोल चक्करों, पार्कों सहित विभिन्न इलाकों की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं। इस बार मंडी हाऊस का लुक बिल्कुल नया-नया सा लग रहा है। बैंगनी, पीले व लाल रंग के फूलों ने होली के त्योहार के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। 
PunjabKesari, Holi 2022, Holi, Holi In India, Holi, Date, Holi Date in India, Holi Kab Hai, Holi Celebration in India, Vrindavan Holi, Dharm, Punjab Kesari
ऐसा ही लुक प्रेसिडेंट हाऊस के सामने भी देखने को मिल रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर एनडीएमसी के डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर एस. चिल्लैया ने कहा कि हमने बैंगनी के साथ सफेद, लाल के साथ पीले, लाल के साथ सफेद व कई जगहों पर रंग-बिरंगे फूल लगाए हैं। जो मार्च के महीने में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। अभी अप्रैल तक लोगों को नई दिल्ली में फूलों की खूबसूरती देखने को मिलेगी। लोग जब फूलों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि पूरे उद्यान विभाग की मेहनत सफल हो गई है।
PunjabKesari, Holi 2022, Holi, Holi In India, Holi, Date, Holi Date in India, Holi Kab Hai, Holi Celebration in India, Vrindavan Holi, Dharm, Punjab Kesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News