Holi 2020: इस खास पर्व पर जरूर करें दान और पाएं मां लक्ष्मी से मनचाहा वरदान

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 01:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारा भारत देश क ऐसा देश है जहां हर धर्म के लोग रहते हैं और इसके साथ ही हर त्योहार यहां बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह चल रहा है और इस दौरान होली का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। हर समुदाय के लोग इस रंगों के इस पर्व को बड़े हर्ष के साथ मनाते हैं। इस त्योहार में हर कोई एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं और इसके साथ ही अपने सभी गीले-शिकवे भी दूर करते हैं। माना जाता हैं कि होली के दिन सही विधि-विधान से किए गए पूजन से घर में सुख समृद्धि रहती हैं और हमेशा धन धान्य रहता है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन कुछ चीज़ों का दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होगी और साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलेगा। 
PunjabKesari
वैसे तो हमारे समाज में दान दक्षिणा का काफी महत्व होता है और इसके लिए किसी खास पर्व या त्योहार का इंतज़ार नहीं किया जाता है मगर कुछ ऐसे विशेष अवसर होते हैं जब उस दौरान दान आदि किया जाए तो उसका विशेष फल मिलता है। आइए जानते हैं, किन चीज़ों का दान कहलाएगी महादान।
Follow us on Twitter
वस्त्र: बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि होली के दिन पुराने वस्त्र पहनने चाहिए, ताकि रंगों की वजह से वे खराब न हों। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो होली के पर्व के लिे नए कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में हर इंसान को करना ये होगा कि इस तरह के कपड़ों को आप धुलकर किसी गरीब को दान कर देंगे तो आपको बहुत पुण्य लगेगा और साथ ही भगवान से आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। 
Follow us on Instagram
भोजन : होली के दिन हम सभी के घरों में तरह तरह के कई सारे पकवान आदि बनते हैं और घर पर आने वाले सभी मेहमानों का इन्हीं पकवानों के साथ रंग लगाकर स्वागत किया जाता है। आपको बता दें की आप अपने घर परिवार के साथ तो त्योहार का पूरा आनंद उठाते ही हैं ऐसे में आपको चाहिए की इस त्योहार में किसी गरीब को भी घर से बने कुछ पकवान या खाने पीने की वस्तु दान करना। 
PunjabKesari
पैसे : होली के दिन पैसों का दान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। ये दान आप किसी मंदिर में, किसी ब्राहमण को या फिर किसी गरीब या भिखारी को भी कर सकते हैं। साथ ही जब आप होलिका दहन की पूजा में जाए तो वहां एक सिक्का अवश्य चढ़ाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News