Holi 2024: होली पर राशि के अनुसार करें रंगों का प्रयोग, जाग जाएगी आपकी सोई हुई किस्मत

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 09:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2024: होली का त्योहार करीब ही है। लोग तैयारियों में जुट गए हैं, नए कपड़ों और रंगों की शॉपिंग भी शुरू हो रही है। बता दें कि होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली 25 मार्च को पड़ रही है। इस पर्व पर लोग गिले-शिकवे भूलकर कर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन अगर अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करके इसे खेला जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि होली पर राशिनुसार कौन सा रंग लगाएं। जिससे आपके ग्रह दोष दूर हों जाए और जीवन में खुशियां आएं। तो आईए जानते हैं-

मेष राशि: मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में मंगल देव का रंग लाल है। इसलिए होली वाले दिन मेष राशि के जातक लाल रंग के रंग, गुलाल से होली खेल सकते हैं।

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में इस राशि के जातक गुलाबी या फिर हरे रंग से होली खेल सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि के जातक हरे रंग से होली खेल सकते हैं। इसके अलावा हल्का नीला रंग भी ले सकते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्र देव को सफेद रंग है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद रंग से होली खेल सकते हैं। इसके अलावा पीला रंग भी चुन सकते हैं। ऐसा करने से करियर में लाभ मिलेगा। 

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। उन्हें लाल के अलावा पीला रंग पसंद है। इसलिए पिले या फिर लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। 

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस रंग के जातक हरा के अलावा बैंगनी या लाल रंग का उपयोग कर सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का रंग माना जाता है।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस राशि के जातक नीला, गुलाबी या फिर हरे रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में इस राशि के जातक लाल के अलावा मेहरून और बैंगनी कलर से होली खेल सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति देव है। ऐसे में इस राशि के जातक पीले या फिर लाल रंग से खेल सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

 मकर राशि: मकर राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातक नीले, काला जैसे रंगों से होली खेल सकते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला, पीला, नारंगी आदि रंगों से खेल सकते हैं। लेकिन लाल रंग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

मीन राशि: इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में इस राशि के जातक पीला या फिर हरा रंग से होली खेल सकते हैं। इससे शुभ लाभ मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Saini

Recommended News

Related News