हिसार से हजूर साहिब के लिए फ्लाइट शुरू करवाने पर झींडा का सम्मान
punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 11:16 AM (IST)
अमृतसर (सर्बजीत): हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा के प्रयासों के फलस्वरूप आज हरियाणा के हिसार जिले से हजूर साहिब के लिए हवाई सेवा (फ्लाइट) शुरू हुई है। इस फ्लाइट के शुरू होने पर जहां हरियाणा की सिख संगत ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया, वहीं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा का भी विशेष सम्मान किया है।
इस संबंध में भारतीय किसान उत्थान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रचार सचिव जत्थेदार सुखजीत सिंह बघौरा ने कहा कि इस विशेष पहल से हरियाणा और अन्य विभिन्न राज्यों की संगत भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेगी। इसी दौरान जगदीश सिंह झींडा ने केंद्र और हरियाणा सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि संगत की इच्छा अनुसार हरियाणा के करनाल जिले से भी यह फ्लाइट चलाई जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के लिए भी फ्लाइट शुरू करने के लिए विशेष योजना बनाई जानी चाहिए।
इस अवसर पर जसबीर सिंह मसाणा, इंद्रजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह भिंडर, मेजर सिंह (कमेटी सदस्य), महेंद्रपाल सिंह (डिप्टी कमिश्नर, हिसार), अवनीत पी. कौर आई.ए.एस., प्रधान सचिव, नागरिक उड्डयन आदि उपस्थित थे।
