Hartalika Teej 2024:  5 या 6 सितंबर जानें, किस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2024 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hartalika Teej 2024: पंचाग के मुताबिक हर वर्ष भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। महिलाओं और कन्याओं के लिए ये व्रत बेहद ही खास होता है। इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। बच्चों की तरक्की हो या फिर धन की कोई समस्या इस व्रत को करने के बाद सब दूर हो जाती हैं। विधि-विधान के साथ इस व्रत को रखने से भगवान शिव और मां पारवती का आशीर्वाद मिलता है और  दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। 

Hartalika Teej Vrat Date हरतालिका तीज व्रत तिथि 2024
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12:21 पर शुरू होगी और 6 सितंबर 2024 सायं 03:01 पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार ये व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। 

PunjabKesari Hartalika Teej

Hartalika Teej auspicious yoga हरतालिका तीज शुभ योग 
इस बार की हरतालिका तीज बेहद ही शुभ है। हरतालिका तीज के दिन शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र का संयोग बनने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इस वजह से जो व्यक्ति ये व्रत रखेगा उसका जीवन धन-सम्पदा और खुशियों से भर जाएगा। 

हरतालिका पूजा शुभ मुहूर्त- 6 सितंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। 

Hartalika Teej Puja Method हरतालिका तीज पूजा विधि

हरतालिका तीज पर सबसे पहले सुबह उठकर ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करें। 

इसके बाद सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करें। 

फिर भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। 

पूजा के दौरान देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं।

PunjabKesari Hartalika Teej

Chant these mantras इन मंत्रों का जाप करें-

ऊं उमायै नम:

ऊं पार्वत्यै नम:

ऊं जगद्धात्र्यै नम:

 ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:

 ऊं शांतिरूपिण्यै नम: 

ऊं शिवायै नम:

PunjabKesari Hartalika Teej


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News