Haridwar : धर्मनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, समीक्षा बैठक और शिलान्यास के जरिए तय की महाकुंभ की भव्य रूपरेखा

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:27 AM (IST)

Haridwar Mahakumbh 2027 Preparation : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार 21 फरवरी 2026 को हरिद्वार का दौरा किया। उन्होंने कुंभ मेला नियंत्रण भवन में अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य इस महाकुंभ को अब तक का सबसे दिव्य, भव्य और सुरक्षित आयोजन बनाना है। 

सीएम धामी ने हरिद्वार के कायाकल्प के लिए 234.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 34 महत्वपूर्ण स्थाई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं को चार प्रमुख क्षेत्रों में बांटा गया है। 

घाट और सिंचाई (7 कार्य): गंगा के किनारों पर नए घाटों का निर्माण और पुराने घाटों का सौंदर्यीकरण।

सड़क और परिवहन (12 कार्य): सड़कों का चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण और सुगम यातायात के लिए कनेक्टिविटी में सुधार।

पेयजल व्यवस्था (9 कार्य): श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु नए ओवरहेड टैंक और पंपिंग स्टेशन।

श्रद्धालु सुविधाएं (6 कार्य): मंदिरों के रास्तों पर आधुनिक जनसुविधाएं और अतिरिक्त बैरकों का निर्माण।

समय सीमा : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी स्थाई निर्माण कार्यों को अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए, ताकि मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो सकें।

सुरक्षा और स्वच्छता: बैठक में भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन निगरानी, सुरक्षा ऑडिट और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

सीएम का विजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हरिद्वार के दीर्घकालिक विकास का एक जरिया भी है। रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाओं और यूपी सरकार के साथ समन्वय पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News