Guru Gochar 2024: 12 साल बाद गुरु बृहस्पति वृष राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों का पूरा होगा अधूरा सपना

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने आप में ही काफी अहमियत रखता है लेकिन देवताओं के गुरु बृहस्पति का खास प्रभाव रहता है। इनके गोचर से व्यक्ति का जीवन जुड़ा होता है। गुरु ग्रह को भाग्य, धन, विवाह और धर्म का कारक ग्रह माना गया है। गुरु एक राशि में कम से कम एक साल तक रहते हैं। जब-जब गुरु अपना राशि परिवर्तन करते हैं तब-तब आपको जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता। कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके इसके शुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में गुरु अभी मेष राशि में विराजमान हैं और 1 मई 2024 को वृष राशि में गोचर करेंगे। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको इसके शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।

PunjabKesari Guru Gochar

मेष राशि
मेष राशि के जातक इस गोचर के बाद काफी खुश रहेंगे। हर काम में सफलता प्राप्त होगी। इसके बाद मनचाही मनोकामना आपकी पूर्ण हो सकती है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने काम से जुड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जो लोग संतान की चाह में थे उनकी मनोकामना भी पूर्ण होने की सम्भावना है। सेहत से जुड़ी समस्या भी ठीक होती हुई दिखाई देगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रहने वाला है।

आज का पंचांग- 22 फरवरी, 2024

Guru Pushya Yog 2024: आज गुरु पुष्य योग का होगा निर्माण, इन चीजों को खरीदने से धन होगा आपकी तरफ आकर्षित

आज का राशिफल 22 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (22nd February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 22 फरवरी - लबों पे नाम तेरे बस हमारा है यह तेरा दिल भी जाना हमारा है

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

vastu Tips: किचन के लिए इस तरह के पत्थर का करें चुनाव, मां अन्नपूर्णा नहीं होने देंगी अन्न-धन की कमी 

PunjabKesari Guru Gochar

वृषभ राशि
वृषभ राशि  जातकों का रुझान पढाई-लिखे की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। घर-परिवार में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। गुरु के गोचर से धन के लिहाज से आपको अचानक लाभ देखने को मिल सकते हैं। आय के लिहाज से समय बहुत बेहतर है। मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलने की सम्भावना है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा।

PunjabKesari Guru Gochar

कर्क राशि
गुरु का ये गोचर आपके लिए जीवन में खुशियां लेकर आएगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। करियर के लिहाज में जो बाधाएं आ रही थी वो दूर होती हुई नजर आएगी। छात्रों और युवाओं के बीच आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आ सकता है। हर कार्य को मन लगाकर करेंगे। जो काम बहुत समय से रुका हुआ था वो पूरा होता हुआ नजर आएगा।

PunjabKesari Guru Gochar
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News