Goshtav Dwadashi 2026 : गोसत्व द्वादशी के दिन किस दिशा में लगानी चाहिए गाय-बछड़े की तस्वीर? जानें वास्तु से जुड़ी खास बातें

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 04:48 PM (IST)

Govatsa Dwadashi Vastu Tips : हिंदू धर्म में गाय को बहुत पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं वास होता है। यही वजह है कि सनातन धर्म में गाय को पूजा और सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। गोसत्व द्वादशी का पर्व भी गाय और बछड़े के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का खास अवसरा माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से गाय औ बछड़े की पूजा करनेके साथ उनकी तस्वीर  घर में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सही दिशा में धार्मिक तस्वीरें लगाने से घर का वातावरण सकारात्मक और सुखद बना रहता है। ऐसे में अगर आप गोसत्व द्वादशी के अवसर पर घर में गाय और बछड़े की तस्वीर लगाने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके लिए कौन-सी दिशा अच्छी मानी जाती है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गाय और बछड़े की तस्वीर लगाने के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष शुभ माना जाता है। ऐसे में गाय और बछड़े की तस्वीर इस दिशा में लगाई जा सकती है। इसके अलावा उत्तर दिशा में भी ऐसी तस्वीर लगाना अच्छा माना जाता है। अगर घर में मंदिर बना हुआ है, तो उसके आसपास साफ-सुथरी जगह पर गाय और बछड़े की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे पूजा स्थल की सुंदरता भी बढ़ती है और घर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है।

कैसी होनी चाहिए गाय और बछड़े की तस्वीर?

तस्वीर में गाय अपने बछड़े के साथ दिखाई देनी चाहिए।

 गाय और बछड़े की मुद्रा शांत और प्रसन्न होनी चाहिए।

तस्वीर टूटी हुई, धुंधली या खंडित नहीं होनी चाहिए।

इसे ऐसी जगह लगाएं जहां आसानी से दिखाई दे और आसपास गंदगी न हो।

तस्वीर को बाथरूम या कूड़ेदान के आसपास लगाने से बचें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News