Ahoi Ashtami 2026 : अहोई अष्टमी पर संतान को क्या देना माना जाता है शुभ? उपहार चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 10:41 AM (IST)

Ahoi Ashtami 2026 : सनातन धर्म में अहोई अष्टमी का त्योहार संतान के प्रति मां के प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन माताएं  अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अहोई माता का व्रत  रखती हैं। साल 2026 में अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर, रविवार यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ-साथ बच्चों को प्यार से उपहार देने की भी परंपरा कई घरों में देखने कोमिलती है। माना जाता है कि इस खास दिन बच्चों को उनकी जरूरत और पसंद के अनुसार उपहार देने से घर में खुशियों का माहौल बना रहता है। तो आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी के दिन बच्चों को कौन से उपहार देना अच्छा माना जाता है।  

Ahoi Ashtami 2026

अहोई अष्टमी पर संतान को दें ये शुभ उपहार

नए कपड़े देना माना जाता है शुभ
अहोई अष्टमी के अवसर पर बच्चों को नए कपड़े देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप अपनी संतान को उसकी पसंद के अनुसार नए वस्त्र दिला सकते हैं। पारंपरिक मान्यताओं में नए कपड़ों को खुशी और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बच्चों को नए कपड़े पहनाकर उनका उत्साह भी बढ़ा सकते हैं।

किताबें और पढ़ाई से जुड़ी चीजें
अगर आप अपने बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई उपयोगी उपहार देना चाहते हैं तो किताबें, कॉपी, पेन या पढ़ाई से जुड़ा सामान दे सकते हैं। इससे बच्चों में सीखने और नई चीजें जानने की रुचि बढ़ती है। ज्ञान से जुड़ा उपहार उनके आने वाले समय के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।

चांदी का सिक्का या छोटा आभूषण
धार्मिक अवसरों पर सोने-चांदी की वस्तुओं को शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार बच्चे को चांदी का सिक्का, छोटी सी पायल या कोई अन्य आभूषण उपहार में दे सकते हैं। इसे शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

Ahoi Ashtami 2026

खिलौने और पसंदीदा चीजें
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उनकी पसंद का खिलौना, कलर बुक, पेंटिंग किट या कोई रचनात्मक गेम भी उपहार में दे सकते हैं। इससे उनका मनोरंजन होने के साथ-साथ रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

उपहार चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

 उपहार खरीदते समय बच्चे की उम्र और उसकी जरूरतों को प्राथमिकता दें। छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित और बड़े बच्चों के लिए उपयोगी चीजें चुनें।

त्योहार पर उपहार की कीमत से ज्यादा उसके पीछे छिपे प्यार और भावना का महत्व होता है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही गिफ्ट खरीदें।

ऐसा उपहार चुनें जिसे देखकर बच्चा खुश हो और जिसका वह सही तरीके से इस्तेमाल भी कर सके।

खिलौने या अन्य सामान लेते समय उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा जरूर जांच लें। छोटे बच्चों को ऐसी चीजें न दें जिनसे उन्हें चोट लगने का खतरा हो।

केवल दिखावे के लिए उपहार खरीदने के बजाय ऐसी वस्तुएं चुनें जो बच्चे की पढ़ाई, खेलकूद और विकास में मददगार हों।

Ahoi Ashtami 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News