Govardhan Puja: जानें, गोवर्धन पूजा के दिन कौन सी राशियों पर बरसेगा धन और स्वास्थ्य का वरदान
punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 06:01 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा, जो दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है, न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दिन खास ऊर्जा लेकर आता है। इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ होती है, जिससे उनका भाग्य चमक उठता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल की गोवर्धन पूजा कई राशियों के लिए शुभ रहने वाली है। कई राशियों के लोग इस दिन अपने करियर, धन और व्यक्तिगत जीवन में विशेष सफलता का अनुभव कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर खुलेंगे, छात्रों को पढ़ाई में मदद और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियों हैं, जिन्हें गोवर्धन पूजा के दिन मिलेगी खुशियों की सौगात।

मेष राशि
गोवर्धन पूजा मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि
गोवर्धन पूजा मिथुन वालों के लिए बढ़िया रहेगा। पैसों का निवेश करने से पहले किसी अपने से सलाह कर लें। विद्यार्थियों को कोई सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की शादी के बारे में विचार कर सकते हैं। बाहर का खाने से परहेज़ रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गोवर्धन पूजा खास रहने वाली है। आपका ध्यान आर्थिक मामलों पर रहेगा। बिज़नेस करने वाले जातकों के लिए नए सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

