मोहिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगा पुण्य और सुख-समृद्धि का वरदान
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 03:40 PM (IST)
Mohini Ekadashi 2026 Daan : हिंदू धर्म में हर एक एकादशी का अपना एक खास महत्व है। उसकी तरह ही वैशाख माह की शुक्ल एकादशी पर मनाई जाने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। इस साल मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन मनाई जा रही है। इस दिन विष्णु जी की पूजा-पाठ करने के साथ दान-पुण्य करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन सात्विक और निस्वार्थ भाव से दान करने से भगवान विष्णु की कृपा की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।

मोहिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान
अन्न का दान
मोहिनी एकादशी के दिन अन्न का दान करना बहुत अच्छा होता है। इस दिन जैसे- गेंहू, दाल आदि का दान करना चाहिए। वैसे तो एकादशी के दिन चावल और अन्न का सेवन करना वर्जित माना जाता है, लेकिन इस दिन चावल का दान किया जा सकता है।

धन का दान
मोहिनी एकदाशी के दिन अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करें। ऐसा करने से जरूरतमंद और गरीब लोगों की दुआएं मिलेंगी।
पीले चीजों का दान
एकदाशी के दिन किसी भी पीली चीज का दान करना बहुत शुभ होता है, क्योंकि पीला रंग श्री हरि को बहुत प्रिय है। इस दिन जैसे- पीले रंग के कपड़ों, चने की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए।
पानी का दान
एकदाशी के दिन विष्णु जी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने और मन की हर इच्छा पूरी करवाने के लिए पानी, फल और धार्मिक पुस्तकों का दान किया जाना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
